Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Taj Mahal Controversy : हिंदूवादी संगठन ने किया ताजमहल का रुद्राभिषेक करने का ऐलान, पुलिस ने पदाधिकारियों को किया नजरबंद

Janjwar Desk
1 Aug 2022 11:18 AM GMT
Taj Mahal Controversy : हिंदूवादी संगठन ने किया ताजमहल का रुद्राभिषेक करने का ऐलान, पुलिस ने पदाधिकारियों को किया नजरबंद
x

Taj Mahal Controversy : हिंदूवादी संगठन ने किया ताजमहल का रुद्राभिषेक करने का ऐलान, पुलिस ने पदाधिकारियों को किया नजरबंद

Taj Mahal Controversy : उत्तर प्रदेश के आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने सावन के तीसरे सोमवार पर ताजमहल में रुद्राभिषेक करने का एलान किया, इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई...

Taj Mahal Controversy : उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के आगरा ( Agra) में अखिल भारत हिंदू महासभा ( Hindu Mahasabha ) ने सावन के तीसरे सोमवार पर ताजमहल में रुद्राभिषेक करने का एलान किया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने संगठन के पदाधिकारियों को घर में नजरबंद कर दिया। इस संबंध में सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा ताजमहल ( Taj Mahal Controversy ) में रुद्राभिषेक करने के एलान पर यह कार्रवाई की गई है। संगठन से जुड़े लोगों की निगरानी की जा रही है। नियम विरुद्ध कोई भी कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

ताजमहल पर परक्रिमा के बाद करेंगे रुद्राभिषेक

अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने ताजमहल को तेजोमहालय बताते हुए घोषणा की थी कि वे लोग सोमवार को ताजमहल पर परिक्रमा करने के बाद रुद्राभिषेक करेंगे। इस पर पुलिस सुबह ही पदाधिकारियों के घर पहुंच गई। संगठन की पदाधिकारी मीना दिवाकर और जितेंद्र कुशवाह को घर में नजरबंद किया गया। वहीं, ताजगंज क्षेत्र में हिंदूवादी नेता अवतार सिंह गिल को भी नजरबंद कर दिया।

पुलिस ने पदाधिकारियों को किया नजरबंद

पुलिस दोपहर तक संगठन के पदाधिकारियों को नजरबंद करने में जुटी रही। इस बीच हिंदू महासभा के कई कार्यकर्ता महताब बाग के पास 11 सीढ़ी पर पहुंच गई। यहां संगठन के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल को तेजोमहालय बताकर जलाभिषेक किया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

संत परमहंस दास ने ताजमहल को बताया था तेजोमहालय

बता दें कि हिंदूवादी लोग इससे पहले भी इस तरह का ऐलान कर चुके हैं। मई में अयोध्या के संत परमहंस दास ने ताजमहल को तेजो महालय बताते हुए नई बहस को जन्म दिया था। संत परमहंस दास ने ताजमहल में भूमि पूजन का एलान भी किया था। हालांकि उन्हें पुलिस ने रास्ते में रोक लिया और एक रात नजरंबद रखा था। वहीं अयोध्या के एक भाजपा नेता ने ताजमहल के बंद कमरों को खुलवाने की मांग को लेकर याचिका हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

Next Story

विविध