Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

UP Election 2022 : प्रियंका गांधी का हमला, कहा बच्चों के इंस्टाग्राम हैक करा रही योगी सरकार

Janjwar Desk
21 Dec 2021 11:46 AM GMT
UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने जारी की कांग्रेस की पहली लिस्ट, उन्नाव कांड की पीड़िता की मां को दिया टिकट
x

प्रियंका गांधी ने जारी की कांग्रेस की पहली लिस्ट

UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को घेरते हुए कहा कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक किए गए हैं। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के पास कोई और काम नहीं है क्या...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सर पर आते ही आरोप प्रत्यारोप की राजनीती भी शुरू हो गई हैं। अखिलेश यादव के बाद अब प्रियंका गांधी ने फोन टेप कराने का आरोप भाजपा सरकार पर लगाया है। प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को घेरते हुए कहा कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक किए गए हैं। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के पास कोई और काम नहीं है क्या?

सरकार बच्चों के इंस्टाग्राम हैक करा रही है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रही है। फोन टैपिंग मामले को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर मंगलवार को प्रियंका ने कहा कि 'फोन टैपिंग छोड़िए, सरकार तो मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक करा रही है।' प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि सरकार के पास कोई काम नहीं है क्या? इसके साथ ही प्रियंका ने प्रयागराज में चल रहे महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला है।

नरेंद्र मोदी को महिलाओं के आगे झुकना पड़ा : प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि 'मैंने उत्तर प्रदेश की महिलाओं से कहा था कि अपनी शक्ति को पहचानो। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी समझ गए हैं कि महिला खड़ी हो रही है।' साथ ही प्रियंका गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की घोषणाएं 5 सालों से क्यों नहीं कीं। आगे उन्होंने कहा कि आज चुनाव आया है तो ऐसी घोषणाएं क्यों हो रही हैं? बता दें कि प्रियंका ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं कि नरेन्द्र मोदी को देश की महिलाओं के आगे झुकना पड़ा।

अखिलेश यादव ने लगाए थे आरोप

इससे पहले रविवार को ससमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी सरकार पर फोन टेप कराने का आरोप लगाया था। अखिलेश यादव ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर अपना और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का फोन टेप कराने का आरोप लगाया था। सपा नेताओं के घर इनकम टैक्स के छापे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा था कि उन्हें डर लग रहा है कि कहीं यूपी में सपा की सरकार न बन जाए। इसलिए वे इनकम टैक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमारे फोन टेप हो रहे हैं। हमारे फोन सुने जा रहे हैं। सीएम खुद उसकी रिकॉर्डिंग सुनते हैं। जब-जब चुनाव होते हैं, भाजपा फोन रिकॉर्ड करती है।

समाजवादी पार्टी के नेताओं के फोन टेप किए जा रहे हैं। साथ ही अखिलेश यादव ने योगी को अनुपयोगी मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार को अनुपयोगी सरकार करार देते हुए बड़े आरोप लगाए थे। अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा था कि 'आप लोग भी सावधान रहें अगर हमसे फोन पर बात करते हैं तो जरूर सावधान रहें।'

Next Story

विविध