Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार से परेशान BJP कार्यकर्ता बैठा भूख हड़ताल पर

Janjwar Desk
27 Sept 2020 3:36 PM IST
योगी सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार से परेशान BJP कार्यकर्ता बैठा भूख हड़ताल पर
x
शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता ने उठाया कदम। डीएम कार्यलय के बाहर धरना स्थल की भूखहड़ताल शुरू, मुख्यमंत्री से मिलकर भृष्टाचार की शिकायत करने पर अड़ा भाजपा कार्यकर्ता।

जनज्वार, बुलंदशहर। भाजपा सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार से परेशान भाजपा कार्यकर्ता बैठा भूख हड़ताल पर, सरकार के पैसे के दुरुपयोग से त्रस्त भाजपा कार्यकर्ता ने शुरू किया धरना। अपनी ही सरकार की छवि धूमिल होने से परेशान भाजपा कार्यकर्ता। विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार से त्रस्त नेता ने कई बार अधिकारियों से की शिकायत। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता ने उठाया कदम। डीएम कार्यलय के बाहर धरना स्थल की भूखहड़ताल शुरू, मुख्यमंत्री से मिलकर भृष्टाचार की शिकायत करने पर अड़ा भाजपा कार्यकर्ता।

धरने पर बैठे व्यक्ति नहीं एक क्षेत्रीय न्यूज़ पोर्टल को इंटरव्यू में बताया कि ग्रामीण क्षेत्र पर जो लोग पात्र हैं उनको भी शौचालय एवं आवास की सुविधाएं नहीं मिली हैं कई गांवों को खुले में शौच मुक्त तो कर दिया गया है लेकिन अभी भी लोगों के घर में शौचालय नहीं सरकार द्वारा पास किए गए पैसे का लगभग 60% हिस्सा ग्राम प्रधान और ब्लॉक लेवल के अधिकारियों ने गमन कर दिया मामले को लेकर डीएम से शिकायत की गई तो डीएम का भी कहना है कि हम जांच कराएंगे लेकिन अभी तक कोई सत्तरीय कार्यवाही नहीं हुई है। बुलंदशहर में धरने पर बैठे भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जो शौचालय बने भी हैं वह किसी भी मानक आधार को पूरा नहीं करते हैं।

इससे पहले कई गांवों की शिकायत की गई थी जिसके बाद थोड़ी बहुत कार्यवाही हुई है कुछ गांव पर 12 लाख तो कुछ गाँव से 8 लाख रूपये की रिकवरी के साथ ही कुछ अधिकारीयों को सस्पेंट कर दिया गया। लेकिन बाद में प्रशासन ने लीपा पोती की और पैसा लेकर उन धिकारियों को फिर से बहाल कर दिया है

भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है की आज जमीनी स्तर पर अधिकारीयों द्वारा किये भ्रष्टाचार को लेकर जनता के सवालों का जवाब नहीं है और सर झुका कर जाना पड़ता है। अधिकारीयों के भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी का नाम बदनाम हो रहा है।जिसको लेकर कार्यकर्त्ता भूख हदलता पर बैठा है और कहना है कि सरकार इस मुद्दे को गहनता से ले और निष्पक्ष कार्यवाही करते ताकि अपराधी और भ्रष्ट अधिकारियो पर कार्यवाही हो और जनता को उसका हक़ मिल सके।

Next Story