Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

कानपुर एनकाउंटर का आरोपी व विकास दुबे का करीबी महाराष्ट्र से धराया

Janjwar Desk
11 July 2020 10:39 AM GMT
कानपुर एनकाउंटर का आरोपी व विकास दुबे का करीबी महाराष्ट्र से धराया
x

विकास दुबे के साथ गुड्डन रामविलास त्रिवेदी का फाइल फोटो.

गैंगस्टर विकास दुबे के मारे जाने के बाद भी उसके साथियों की धड़-पकड़ जारी है...

जनज्वार। कानपुर के बिकरू गांव में दो-तीन जुलाई की रात आठ पुलिस कर्मियों का हत्या का एक आरोपी शनिवार को मुंबई से सटे ठाणे से गिरफ्तार किया गया। मुंबई एटीएस की जुहू यूनिट को यह गुप्ता सूचना मिली थी कि कानपुर एनकाउंटर का एक आरोपी ठाणे के कोल्शेट रोड में छिपा है। इसके बाद एटीएस ने जाल बिछा कर आरोपी अरविंद उर्फ गुड्डन रामविलास त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी अरविंद मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे का करीबी बताया जाता है। वह घटना के बाद मुंबई में छिपा हुआ था। उसके साथ पुलिस ने उसके ड्राइवर सोनू तिवारी को गिरफ्तार किया है।

मालूम हो कि कल ही यूपी एसटीएफ ने उज्जैन से कानपुर लाने के दौरान विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया था। पुलिस ने कहा कि गाड़ी पलटने के बाद उसने पुलिस का रिवाल्वर छीन कर भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोलियां दागी जिसमें जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। पुलिस अबतक विकास दुबे सहित कानपुर एनकाउंटर के छह आरोपियों का एनकाउंटर कर चुकी है और कई को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

गुड्डन त्रिवेदी पर भी 25 हजार रुपये का इनाम था। यूपी पुलिस उसकी भी तलाश कर रही थी। वह 2001 में विकास दुबे द्वारा मंत्री संतोष शुक्ला की हत्या का सहयोगी भी था। वह घटना को अंजाम देने में शामिल था।

Next Story

विविध