Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Pilibhit News: Pilibhit में 46,500 में बिक गई Jharkhand की लड़की, पकड़ा गया सौदागर और दूल्हा, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Janjwar Desk
24 Jan 2022 4:12 AM GMT
Pilibhit News: Pilibhit में 46,500 में बिक गई Jharkhand की लड़की, पकड़ा गया सौदागर और दूल्हा, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
x

Pilibhit News: Pilibhit में 46,500 में बिक गई Jharkhand की लड़की, पकड़ा गया सौदागर और दूल्हा, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Pilibhit News : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद पीलीभीत (Pilibhit) में नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने जहानाबाद (Jahanabad) क्षेत्र में दबिश देकर बिक्री की गई नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया।

पीलीभीत से निर्मल कांत शुक्ल की रिपोर्ट

Pilibhit News : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद पीलीभीत (Pilibhit) में नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने जहानाबाद (Jahanabad) क्षेत्र में दबिश देकर बिक्री की गई नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने शादी रचाने वाले युवक और लड़की बेचने वाले को भी गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। लड़की की खरीद-फरोख्त का सौदा 46500 रुपए में हुआ था।

यह है पूरा मामला

बकौल पुलिस जनपद पीलीभीत की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर का रहने वाला राजेंद्र कश्यप पुत्र इतवारी लाल कश्यप दूसरे राज्यों से गरीब परिवार की नाबालिग लड़कियों को लाकर अधेड़ उम्र के लोगों को बेचने का कारोबार करता है। उस दिन पहले राजेंद्र कश्यप झारखंड प्रांत से एक नाबालिग युवती को लेकर आया, जिसका उसने सौदा जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुर की जशोदा देवी से किया। जशोदा को अपने भाई ग्राम खाग सराय निवासी रामकुमार के लिए लड़की की जरूरत थी। जशोदा और राजेंद्र कश्यप के बीच नाबालिग लड़की की बोली लगी। सौदा 46500 रुपए में तय हो गया। तय कम राजेंद्र को दे दी गई। राजेंद्र ने लड़की जशोदा के सुपुर्द कर दी। इसके बाद जशोदा ने अपने भाई रामकुमार से लड़की के जयमाल पड़वाकर उसे उसकी पत्नी बनाकर ग्राम खाग सराय भिजवा दिया।

लड़की की मां ने दर्ज कराया मुकदमा

झारखंड पुलिस के अनुसार जिस लड़की को पीलीभीत लाकर उसका सौदा किया गया, उसी लड़की की मां ने झारखंड में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे के आधार पर लड़की की रविवार को उत्तर प्रदेश की जनपद पीलीभीत में आकर जहानाबाद पुलिस की मदद से बरामदगी कर लिया गया है। झारखंड पुलिस एवं कोतवाली जहानाबाद पुलिस की संयुक्त टीम नाबालिग लड़की और उसके पति राम कुमार व झारखंड से लाकर बेचने वाले राजेंद्र कश्यप को गिरफ्तार कर थाना जहानाबाद लेकर आई।

खरीद-फरोख्त करने वालों को झारखंड ले गई पुलिस

कोतवाली जहानाबाद के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह कटियार ने बताया कि झारखंड पुलिस लड़की बरामदगी के लिए आई थी, जिस पर जहानाबाद और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने लड़की को बरामद कर लिया। साथ ही लड़की के साथ शादी करने वाले रामकुमार और लड़की को बेचने वाले राजेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली जहानाबाद पुलिस द्वारा जरूरी आवश्यक लिखा-पढ़त कर तीनों को झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया।

हमारा भाई बेकसूर : जशोदा देवी

जहानाबाद थाने की ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के मीरपुर की जशोदा का कहना है कि हमारे भाई को बेकसूर फंसा दिया है। ग्राम कल्याणपुर के राजेंद्र कश्यप ने हमें लड़की ला कर दी, जिसके एवज में 46500 रुपए लिए। राजेन्द्र झारखंड से लड़की को लेकर आया और कल्याणपुर में हमें लड़की से मिलवाया। इसके बाद राजेन्द्र ने हमारे भाई ग्राम खागसराय के रामकुमार से लड़की का ब्याह कराकर जयमाला पड़वाई। दोनों पति-पत्नी की तरह खुशी से रह रहे थे। हमें नहीं पता राजेंद्र झारखंड से लड़की को किस तरह से यहां तक लाया था। लड़की राजेन्द्र ने लाकर बेची और अब हमें फंसवा दिया।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध