Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Pilibhit News: वरुण गांधी ने बेरोजगारी पर BJP की खोल दी पोल, VIDEO शेयर कह दी ये बड़ी बात

Janjwar Desk
28 Jan 2022 11:09 AM GMT
Pilibhit News: वरुण गांधी ने बेरोजगारी पर BJP की खोल दी पोल, VIDEO शेयर कह दी ये बड़ी बात
x

Pilibhit News: वरुण गांधी ने बेरोजगारी पर BJP की खोल दी पोल, VIDEO शेयर कह दी ये बड़ी बात

Pilibhit News: रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश और बिहार में अभ्यार्थी इसको लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार के कई हिस्सों में आगजनी भी हुई।

Pilibhit News: रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश और बिहार में अभ्यार्थी इसको लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार के कई हिस्सों में आगजनी भी हुई। इसको लेकर पुलिस ने अभ्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया है। साथ ही अभ्यार्थियों के खिलाफ केस भी दर्ज किए गए हैं।

इस बीच भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक वीडियो को ट्वीट करते हुए बढ़ती बेजरोजगारी पर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, 'देश में आज बेरोज़गारी सबसे बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। स्थिति विकराल होती जा रही है। इससे मुंह मोड़ना कपास से आग ढकने जैसा है।'

बता दें कि, भाजपा सांसद वरुण गांधी कई मौकों पर प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार पर हमले कर चुके हैं। किसान आंदोलन से लेकर कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध