Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Sonia Rahul Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल, राहुल गांधी संग की पदयात्रा

Janjwar Desk
6 Oct 2022 6:27 AM GMT
Sonia Rahul Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल, राहुल गांधी संग की पदयात्रा
x

Sonia Rahul Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल, राहुल गांधी संग की पदयात्रा

Sonia Rahul Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक (Karnataka) के मांड्या में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) गुरुवार (यानि आज) को पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुईं।

Sonia Rahul Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक (Karnataka) के मांड्या में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) गुरुवार (यानि आज) को पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुईं। भारत जोड़ो यात्रा आज पांडवपुरा से नागमंगला तालुका तक जाएगी। सोनिया गांधी ऐसे समय में कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल हुईं, जब पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर बवाल मचा हुआ है। इससे पहले बुधवार को सोनिया गांधी ने विजयादशमी (Vijayadashami) पर एचडी कोटे विधानसभा (HD Kote Assembly) क्षेत्र स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

साथ ही उन्होंने अपने बेटे राहुल गांधी के साथ दशहरा मनाया। सोनिया गांधी 3 अक्टूबर को कर्नाटक में पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) में शामिल होने के लिए मैसूर पहुंची थीं। वह एक निजी रिसॉर्ट में रह रही थी।

AICC के महासचिव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तस्वीरों के साथ ट्वीट में कहा कि सोनिया गांधी ने विजयादशमी पर बेगुर गांव के भीमनाकोली मंदिर में पूजा की है। वह गुरुवार सुबह यात्रा में हिस्सा लेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष का स्वास्थ्य बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा है, इसलिए वो कुछ ही देर के लिए यात्रा में शामिल होकर पदयात्रा करेंगी। गौरतलब है कि एक लंबे अंतराल के बाद सोनिया गांधी पार्टी की किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी।

कर्नाटक के मैसूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने तेज बारिश के बीच जनसभा को संबोधित किया। गांधी जयंती के मौके पर जब पूरे दिन की यात्रा के बाद राहुल लोगों को संबोधित करने के लिए मंच की तरफ बढ़े तो बारिश होने लगी। इस मौके पर राहुल ने बारिश रुकने का इंतजार नहीं किया। उन्होंने भीगते हुए भाषण जारी रखा। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे।

Next Story

विविध