Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

भूमिपूजन में शामिल होने जा रहीं हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की विधवा को यूपी पुलिस ने किया नजरबंद

Janjwar Desk
5 Aug 2020 10:42 AM GMT
भूमिपूजन में शामिल होने जा रहीं हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की विधवा को यूपी पुलिस ने किया नजरबंद
x
अयोध्या भूमि पूजन में कमलेश किरण तिवारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जा रहीं थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने से रोका। वह जब नहीं मानी तो उनके कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए....

जनज्वार, लखनऊ। दिवंगत हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की पत्नी और हिंदू समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण कमलेश तिवारी 4 अगस्त की सुबह अयोध्या जाने के लिए रवाना हुई थीं। इसी बीच पुलिस ने उन्हें जाने से रोका। वह नहीं मानीं और अयोध्या जाने के लिए अड़ी रहीं तो पुलिस ने रोककर नजरबंद कर लिया।

कमलेश तिवारी की पत्नी किरण कमलेश तिवारी मंगलवार को लखनऊ से अयोध्या जा रही थीं। वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या भूमिपूजन में शामिल होने के लिए निकली थीं। लेकिन पुलिस ने उनको उनके घर के बाहर ही रोक लिया और उन सहित सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। काफी अधिक तू तू मैं मैं के बाद किरण कमलेश तिवारी को नजरबंद कर दिया गया है।

डीसीपी वेस्ट लखनऊ सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कहा कि बिना अनुमति के वह कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या जाना चाहती थीं। उनको रोका गया और घर में ही रहने को कहा गया है। कुछ कार्यकर्ता थे जो नहीं मान रहे थे, उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी के अनुसार गोमती नदी का पानी चांदी के कलश में रखकर वो अयोध्या ले जाना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने रोक लिया तथा उनके सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

गौरतलब है कि लखनऊ 18 अक्टूबर 2019 को हिन्दूवादी नेता कमलेश तिवारी की उनके ही घर में एक महिला व दो पुरुषों ने हत्या कर दी थी। हत्या की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उनकी गर्दन पर 13 से अधिक बार चाकू मारी गई थी। साथ ही उन्हें दो गोलियां भी मारी गई थीं। दिवंगत कमलेश तिवारी के बाद उनकी पत्नी किरण को कमलेश की जगह बिठाया गया था।

अयोध्या भूमि पूजन में कमलेश किरण तिवारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जा रहीं थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने से रोका। वह जब नहीं मानी तो उनके कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसी के बाद यूपी पुलिस ने उनके साथ मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया तथा कमलेश तिवारी की पत्नी को उनके ही घर में नजरबंद कर दिया गया।

Next Story

विविध