Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

अखिलेश बोले, किसानों की आमदनी दोगुना करना BJP का सबसे बड़ा झांसा, किसानों के साथ की धोखाधड़ी

Janjwar Desk
4 Aug 2020 2:30 AM GMT
अखिलेश बोले, किसानों की आमदनी दोगुना करना BJP का सबसे बड़ा झांसा, किसानों के साथ की धोखाधड़ी
x
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा किसानों के हितों की अनदेखी करती रही है, वह तो बस कारपोरेट घरानों से ही खास नाता-रिश्ता रखती है, भाजपा ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की है......

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसान त्रस्त हैं, कई जनपद बाढ़ग्रस्त हैं, लोग तटबंधों पर या छतों पर दिन गुजार रहे हैं। पशुओं की जिंदगी भी संकट में है। कई जगह नदियों का उफान खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। मगर भाजपा सरकार को प्राकृतिक आपदा से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने का समय नहीं है।

अखिलेश ने यहां सोमवार को जारी अपने बयान में कहा कि बाराबंकी, अयोध्या, कुशीनगर, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़, मऊ, बस्ती, गोंडा, संत कबीरनगर, सीतापुर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में बाढ़ से हजारों गांवों की लाखों की आबादी प्रभावित है। सैकड़ों गांवों का संपर्क बाकी इलाकों से टूट गया है। हजारों हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें जलमग्न हो गई हैं। मगर भाजपा सरकार को प्राकृतिक आपदा से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने का समय नहीं है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण आज हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोग अपने बचाव में पास की सड़कों पर या अपने मकानों की छतों पर शरण लिए हुए हैं। पशुओं के चारे के साथ उनको बचाने की भी समस्या हैं। स्थानीय प्रशासन उन्हें राहत पहुंचाने में लापरवाह है।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा किसानों के हितों की अनदेखी करती रही है। वह तो बस कारपोरेट घरानों से ही खास नाता-रिश्ता रखती है। भाजपा ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। साल 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी करना भाजपा का सबसे बड़ा झांसा है।

Next Story

विविध