Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे पर हमले के विरोध में पुरे प्रदेश में कांग्रेस ने जताया गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

Janjwar Desk
5 Dec 2021 1:13 PM GMT
पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे पर हमले के विरोध में पुरे प्रदेश में कांग्रेस ने जताया गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग
x
Uttarakhand news hindi: पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र पूर्व विधायक संजय आर्य पर हुए हमले के विरोध में पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन किए।

Uttarakhand news hindi: पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र पूर्व विधायक संजय आर्य पर हुए हमले के विरोध में पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन किए। देहरादून में कांग्रेस नेता सीएम आवास पर धरने पर बैठे। देर शाम तक प्रदेश भर में कॉंग्रेसियों के विरोध-कार्यक्रम के दौरान कहीं से कोई बवाल की खबर नहीं है। रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र संजीव आर्य के काफिले पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्त्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया।

कांग्रेसियों के काफिले को पुलिस ने हाथी बड़कला बैरिकेडिंग पर ही रोक दिया। इस पर कांग्रेसी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना धरने में शामिल थे। इसके साथ ही पूरे प्रदेश भर में भी कांग्रेसियों ने धरने दिए। बाजपुर घटना को कांग्रेस अब मुद्दा बनाने में जुटी है।

जगह-जगह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हल्द्वानी में टीपीनगर चौराहे पर प्रदेश महासचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने पूरे मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि साजिशन हमला करवाया गया था। सूचना देने के बावजूद सिर्फ दो पुलिसकर्मी मौके पर भेजे गए थे। रामनगर में पूर्व प्रमुख संजय नेगी की अगुवाई में सरकार का पुतला दहन किया गया। नगर कांग्रेस ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदेश के डीजीपी को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस के संभावित विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर पूरे प्रदेश का पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध