Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनने में आदेश गुप्ता की सिर्फ एक ही बड़ी खासियत कि वह जाति से 'बनिया' हैं !

Nirmal kant
2 Jun 2020 10:14 AM GMT
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनने में आदेश गुप्ता की सिर्फ एक ही बड़ी खासियत कि वह जाति से बनिया हैं !
x

इससे पहले दिल्ली भाजपा में विजय गोयल, विजेंद्र गुप्ता और वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा के ये तीनों नेता बनिया जाति से आते हैं। दिल्ली में चूंकि व्यापारी और बनिया वर्ग की एक बड़ी पैठ है, उसी समझदारी को भाजपा ने आगे बढ़ाया है...

जनज्वार ब्यूरो। उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश के बाद मनोज तिवारी को उनके पद से हटाया गया है। वहीं आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में बताया गया, 'भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली प्रदेश भाजपा काप्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निुयक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।'

ता दें कि मनोज तिवारी ने 2009 लोकसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। 2009 के लोकसभा चुनाव में वह गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़े थे और बुरी तरीके से हार गए थे।

देश कुमार गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े होने के अलावा उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। वह दिल्ली में पश्चिम पटेल नगर से पार्षद रह चुके हैं। इसके अलावा वह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर रह चुके हैं।

सोमवार को मनोज तिवारी समेत भाजपा के की नेताओं ने राजघाट पर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के चार महीने बाद मनोज तिवारी को उनके पद से हटाया गया है।

ससे पहले दिल्ली भाजपा में विजय गोयल, विजेंद्र गुप्ता और वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा के ये तीनों नेता बनिया जाति से आते हैं। दिल्ली में चूंकि व्यापारी और बनिया वर्ग की एक बड़ी पैठ है, उसी समझदारी को आगे बढ़ाते हुए आज भाजपा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता के रूप में बनिया कार्ड खेला है।

संबंधित खबर : दिल्ली BJP अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी की छुट्टी, पार्टी ने आदेश कुमार गुप्ता को सौंपी कमान

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा का औसत से खराब जो प्रदर्शन रहा उसमें पार्टी ने माना कि पूर्वांचली मनोज तिवारी के कारण बनिया वोटों और उसके समर्थन में बहुत बड़ी गिरावट आयी है। चूंकि केजरीवाल खुद बनिया जाति से हैं। इसलिए मनोज तिवारी दिल्ली की राजनीति के मामले में यहां औसत से भी कमजोर पड़ जाते हैं।

हालांकि राजधानी होने के नाते दिल्ली में यह जातिगत जोर बताता है कि भारतीय राजनीति का जो मुख्य पहलू है उसमें जाति बहुत महत्वपूर्ण बन जाती है और मजबूरी में ही सही सबका साथ सबका विकास का बात करने वाली भाजपा को आखिरकार दिल्ली में आदेश कुमार गुप्ता जैसे को प्रदेश अध्यक्ष बनाना पड़ता है।

देश कुमार गुप्ता एबीवीपी, संघ और भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं व जमीनी नेता भी, क्या इसलिए पार्टी ने उन्हें मौका दिया है? इस सवाल पर नाम छापने की शर्त पर श्याम जाजू के बेहद करीब रहे एक भाजपा नेता कहते हैं, 'नेता सभी जमीनी होते हैं, बस सेटिंग में सफल कौन है उसपर सफलता निर्भर करती है। अगर आप मुझसे पूछें तो आदेश कुमार गुप्ता की बड़ी खासियत है दिल्ली भाजपा प्रभारी श्याम जाजू का बेहद करीबी होना। मतलब यश बॉस वाली मुद्रा। दूसरी खासियत बनी उनका गुप्ता यानी बनिया होना और आखिरी खासियत कि वह काउंसिलर और मेयर रह चुके हैं।'

Next Story

विविध