Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Akhilesh Yadav on EVM : मैनपुरी में स्ट्रांग रूम पर पहुंचे SP नेता, जानें फिर क्या हुआ?

Janjwar Desk
9 March 2022 7:51 AM GMT
UP Election 2022 Result : सपा की हार के पीछे बड़ी वजह बनी संगठन की कमजोरी, सक्रिय नेताओं को मिल सकती है नई जिम्मेदारियां
x

सपा की हार के पीछे बड़ी वजह बनी संगठन की कमजोरी

Akhilesh Yadav on EVM : सपा प्रमुख की अपील के बाद सपा नेताओं ने मैनपुरी समेत यूपी के सभी स्ट्रांग रूम पर अभी से धरना दे दिया है। सपा कार्यकर्ताओं ने तो एसडीएम की गाड़ी तक की चेकिंग की है।

Akhilesh Yadav on EVM : उत्तर प्रदेश में जहां शासन-प्रशासन ने मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है, वहीं ईवीएम को लेकर अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) की अपील के बाद यह विवाद और गहरा गया है। सपा प्रमुख की अपील के बाद सपा नेताओं ने मैनपुरी ( Mainpuri ) समेत यूपी के सभी स्ट्रांग रूम पर धरना दे दिया है। मैनपुरी में तो सपा कार्यकर्ताओं एसडीएम की गाड़ी की भी चेकिंग की है। उसी के बाद उन्हें स्थिति का जायजा लेने के लिए स्ट्रांग रूम ( Mainpuri Stronh Room ) तक जाने दिया।

दरअसल, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) की ओर से मंगलवार को अचानक से बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशासनिक मशीनरी पर मतगणना को लेकर धांधली का आरोप लगाया गया था। सपा प्रमुख ने इसको लेकर ट्वीट भी किया था। अपने ट्विट में उन्होंने लिखा था कि वाराणसी में EVM पकड़ी गई। अखिलेश के आरोपों के बाद भाजपा ने भी उस पर पलटवार किया है। हालांकि, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी हार रही है। लिहाजा इसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा जा रहा है।

बता दें कि अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने आरोप लगाया था कि वाराणसी में ईवीएम ( EVM ) पकड़ी गई है। वाराणसी में बिना बिना सुरक्षा के ईवीएम को ले जाया जा रहा था। बिना प्रत्याशी के जानकारी के ईवीएम को एक जगह से दूसरी जगह नहीं ले जाया जा सकता है। आखिर बिना किसी सुरक्षा बल के मशीनों को क्यों ले जाया जा रहा था?

Akhilesh Yadav on EVM : ईवीएम को लेकर यूपी में जारी बवाल अब केवल वाराणसी तक सीमित नहीं है। मिर्जापुर में भी सपा नेताओं ने बीप की आवाज आने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। वहीं बरेली में कचरे के बॉक्स में बैलेट पत्र मिलने की खबर ने भी काफी जोर पकड़ लिया है। तहकीकात के बाद पता चला है कि यह बिना यूज बैलेट पत्र हैं। एसडीएम सदर बरेली धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि कचरे की गाड़ी से बैलेट पत्र ले जाए गए थे। सभी पार्टी के लोगों को बुलाकर दिखाए जाने के बाद विवाद शांत हुआ।

क्या है ईवीएम विवाद?

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से लगाए गए आरोप के अनुसार बनारस ईवीएम पकड़ी गई। बिना प्रत्याशी की जानकारी और सुरक्षा के ईवीएम को ले जाया जा रहा था। प्रत्याशी को जानकारी दिए बगैर ईवीएम को एक जगह से दूसरी जगह नहीं ले जाया जा सकता है। अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि आखिर बिना किसी सुरक्षा बल के मशीनों को क्यों ले जाया जा रहा था?

Next Story

विविध