Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

सपा हुई मुख्यमंत्री योगी पर हमलावर, कहा अपना और पूरी BJP का DNA करा लो नफरत के सिवा नहीं मिलेगा कुछ

Janjwar Desk
11 Oct 2020 9:57 AM GMT
सपा हुई मुख्यमंत्री योगी पर हमलावर, कहा अपना और पूरी BJP का DNA करा लो नफरत के सिवा नहीं मिलेगा कुछ
x

जनज्वार। यूपी में हाथरस के बाद से और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर योगी आदित्यनाथ विपक्ष के निशाने पर हैं। एक बार फिर यूपी की राजनीति में डीएनए विवाद शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता एवं एमएलसी सुनील सिंह साजन ने योगी पर हमलावर होते हुए कहा कि आप अपना डीएनए करवा लो, सिवाय नफरत के कुछ भी नहीं मिलेगा।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी प्रवक्ता सुनील सिंह साजन का बयान योगी आदित्यनाथ के उस बयान के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के अलावा बाकी विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा था कि कुछ लोगों के डीएनए में विभाजन है, इन्होंने पहले देश को बांटा अब लोगों को बांट रहे हैं।

सीएम योगी के डीएनए विभाजन पर ही विपक्षी समाजवादी पार्टी योगी पर हमलावर हुयी है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता एवं एमएलसी सुनील सिंह साजन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री का यह बयान कि विपक्ष के डीएनए में विभाजन है, शर्मसार करने वाला है।

सुनील सिंह साजन ने आगे कहा, "योगी जी डीएनए टेस्ट करा कर देखिए आपके डीएनए में नफरत के अलावा कुछ भी नहीं मिलेगा। पूरी भारतीय जनता पार्टी के डीएनए में ही नफरत भरी हुई है।"

सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने सीएम पर हमलावर होते हुए कहा, माननीय मुख्यमंत्री जी क्या आप अपने वैचारिक आकाओं के बारे में जानते हैं या फिर नहीं जानते, उनका क्या इतिहास है आपको पता है? आपके वैचारिक आका अंग्रेजों के मददगार, मुखबिर थे।'

सपा नेता ने योगी आदित्यनाथ पर हमलावर होते हुए कहा आपके वैचारिक आकाओं ने आजादी के समय क्रांतिकारियों के खिलाफ जो बयान दिये थे वो दस्तावेज में दर्ज हैं। आप यह कैसे कह सकते हैं कि सिर्फ आप देशप्रेमी हैं, बाकी लोग देश विरोधी हैं। आप अपना डीएनए जरूर टेस्ट कराइए, नफरत के सिवा कुछ भी नहीं मिलेगा।

गौरतलब है कि सीएम योगी ने शनिवार 10 अक्टूबर को जारी अपने एक बयान में कहा था कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जब पूरा देश उमंग और उत्साह में था, तब कुछ लोग राज्य में दंगे भड़काने की साजिश रच रहे थे। खतरनाक सोच विपक्ष के डीएनए का हिस्सा बन चुका है।

Next Story

विविध