Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Goa में कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के 8 विधायक आज BJP में होंगे शामिल

Janjwar Desk
14 Sep 2022 5:52 AM GMT
गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के 8 विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
x

गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के 8 विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन

गोवा ( Goa ) भाजपा ( BJP ) के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेट तनवड़े ने कांग्रेस ( Congress ) के आठ विधायकों का आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का दावा किया।

Goa news : देशभर में विपक्षी एकता को लेकर जारी घमासान और भारत जोड़ो यात्रा में जुटी कांग्रेस ( Congress ) को गोवा ( Goa ) में आज बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस पार्टी के 8 विधायक बुधवार को भाजपा ( BJP ) ज्वाइन कर सकते हैं। गोवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेट तनवड़े ने दावा किया है कि कांग्रेस के आठ विधायक भारतीय जनता पार्टी ( Congress MLAs join BJP today ) में शामिल होंगे।

गोवा में कांग्रेस के हैं 40 में से 11 विधायक

बता दें कि 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें से बीजेपी गठबंधन के 25 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के 11 विधायक हैं लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि 11 में से 8 विधायक उनकी पार्टी में शामिल होंगे। अगर ऐसा होता है तो भाजपा गठबंधन विधायकों की संख्या बढ़कर 36 जो जाएगी।

भाजपा ने उठाया मौके का फायदा

गोवा भाजपा ( BJP ) प्रदेश अध्यक्ष ने ये दावा उस समय किया है जब कांग्रेस ( Congress ) देशभर में खोई सियासी जमीन वापस पाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। आज यात्रा का सातवां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता देशभर में 150 दिन की 3570 किलोमीटर की यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी।

पिछले महीने भी भाजपा ने कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय कांग्रेस ने तत्काल एक्शन लेते हुए पार्टी के विधायकों को अपने खेमे में वापस बुलाने में कामयाब रही थी, लेकिन इस बार पार्टी के वरिष्ठ नेता भारत जोरो यात्रा में बिजी हैं। इसका लाभ उठाकर असंतुष्ट विधायक आज भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

कांग्रेस में टूट का ये पहला मौका नहीं

गोवा में मार्च में भाजपा के नेतृत्व में सरकार गठन के बाद यह दूसरा मौका है जब इस तरह की चर्चा हो रही है। इससे पहले जुलाई में कांग्रेस के 11 विधायकों में से 5 के पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने चर्चा थी। कांग्रेस ने सही समय पर सक्रियता दिखाते हुए ये बगावत रोक ली थी। उस वक्त कांग्रेस के विधायक दिगंबर कामत, माइकल लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक और दलीला लोबो के बागी होने की चर्चा थी। कांग्रेस ने माइकल लोबो को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में नेता प्रतिपक्ष पद से हटा दिया था। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब गोवा में कांग्रेस को इस तरह का बड़ा झटका लगा हो। 2017 में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं लेकिन 13 सीटें होने के बावजूद भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने में सफल रही थी। 2019 में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा था जब पार्टी के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। उसके बाद 2 और विधायक बीजेपी में शामिल हुए थे।

Next Story

विविध