Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

दिल्ली के दीपक विहार में MCD चुनाव का ​बहिष्कार, भाजपा, आप और कांग्रेस के प्रत्याशियों की एंट्री बैन

Janjwar Desk
30 Nov 2022 4:34 AM GMT
दिल्ली के दीपक विहार में MCD चुनाव का ​बहिष्कार, भाजपा, आप और कांग्रेस के प्रत्याशियों की एंट्री बैन
x
MCD Election 2022 : दीपक विहार ( Deepak Vihar ) के लोग सभी पार्टियों से नाराज हैं। दीपक विहार के लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र से एमपी और पार्षद भाजपा ( BJP ) के हैं। विधायक आम आदमी पार्टी ( AAP ) का है। सभी ने विकास के वादे किए, पर किसी ने काम नहीं किया।

MCD Election 2022 : दिल्ली के लोग जब देश के किसी दूर-दराज इलाके में चुनाव का मतदाता बहिष्कार करते हैं तो चौंक जाते हैं, लेकिन इस बाद एमसीडी चुनाव में दिल्ली के दीपक विहार वार्ड के लोगों ने भी चुनाव बहिष्कार का खुल्लमखुल्ला ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं, दीपक विहार के निवासियों ने मिलकर सभी दलों के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार पर भी बैन लगा दिया है। नाराज लोगों ने का कहना है कि काम नहीं तो वोट नहीं।

चिंता की बात ये है कि यहां के लोग सभी पाट्रियों के प्रत्याशियों ने नाराज हैं। दीपक विहार के लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र से एमपी और पार्षद भाजपा के हैं। विधायक आम आदमी पार्टी के हैं। सभी ने विकास के वादे किए, पर किसी ने काम नहीं किया। इसलिए लोगों ने सभी का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।

दीपक विहार के लोगों का आरोप है कि यहां पर सड़के हैं ही नहीं, नालियां बंद पड़ी है, स्कूल भवन गिरने के कगार पर हैं। पिछले 20 सालों में किसी भी पार्टी ने लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। यही वजह है कि स्थानीय लोगों ने एमसीडी चुनाव

2022 का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। दीपक विहार की हर दूसरी दीवार पर, पोस्टर लगे हैं - "चुनाव का बहिस्कार, हमारा वोट, हमारा अधिकार, काम नहीं तो वोट नहींष्। यहां के लोगों का कहना है कि अगर इस चुनाव का बहिष्कार काम नहीं करता है तो वे भी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

दीपक विहार के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आरडब्ल्यूए ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी उम्मीदवार प्रचार के लिए यहां न आए। जब आप विधायक महेंद्र यादव 16 नवंबर को क्षेत्र में प्रचार करने के लिए पहुंचे तो लोगों ने उनका विरोध किया। इतना ही नहीं, उन्हें बेरंग वापस लौटा दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों को समझाने की कोशिश की तो निवासियों ने उन्हें तुरंत वार्ड छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया।

आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी का कहना है कि हमने पिछले 20 वर्षों के दौरान हर चुनाव में सिर्फ वादे देखे हैं। किसी ने अभी तक कुछ नहीं किया। इस बार निवासियों ने एमसीडी चुनावों में मतदान नहीं करने का फैसला किया है। दीपक विहार कॉलोनी में लगभग 15 जहार निवासी हैं। उनमें से ज्यादातर ने चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

बता दें कि दीपक विहार विकास पुरी विधानसभा क्षेत्र के सैनिक एन्क्लेव वार्ड के अंतर्गत आता है। जहां भाजपा ने चुनाव के लिए रीता विनय गौड़ को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने आरती और आप ने निर्मला कुमारी को वार्ड से मैदान में उतारा है। दिल्ली नगर निगम एमसीडी के 250 वार्डों के लिए चुनाव चार दिसंबर को होगा। देखना है कि चार दिसंबर को लोग चुनाव का बहिष्कार करते हैं या मतदान करेंगे।

Next Story

विविध