Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Fodder scam : जिन्होंने बिहार को लूटा, उन्हें सजा मिल रही है - सुशील मोदी

Janjwar Desk
15 Feb 2022 7:34 AM GMT
Fodder scam : जिन्होंने बिहार को लूटा, उन्हें सजा मिल रही है - सुशील मोदी
x
Fodder scam : पटना हाईकोर्ट की निगरानी में अगर जांच न होती तो ये कभी सामने नहीं आता। ये मामला 139 करोड़ रुपए का था।

Fodder scam : रांची ( Ranchi ) की विशेष सीबीआई अदालत ( Special CBI Court ) ने चारा घोटाले ( Fodder Scam ) के अंतिम मामले में आरजेडी प्रमुख लालू यादव को दोषी करार ( Lalu Yadav Convicted ) दिया है। अदालत का फैसला आने के तत्काल बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा के राज्यसभा सासंद सुशील मोदी ( Sushil Modi ) ने त्वरित प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जैसी करनी, वैसी भरनी। लालू यादव ने जैसा किया उसी की सजा अब भोग रहे हैंं

फैसला स्वागत योग्य

भाजपा सांसद सुशील मोदी ( Sushil Modi ) ने कहा कि इस मामले को मैंने ही उजागर किया था। पटना हाईकोर्ट की निगरानी में अगर जांच न होती तो ये कभी सामने नहीं आता। ये मामला 139 करोड़ रुपए का था। रांची विशेष सीबीआई अदालत ( Special CBI Court ) का ये फैसला स्वागत योग्य है।

इस मामले में मंगलवार को विशेष सीबीआई अदालत ने आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को दोषी करार दिया है। इसके साथ ही लालू यादव झारखंड चारा घोटाले से जुड़े सभी पांचों मामले में दोषी करार दिए जा चुके हैं। पहले के चार मामलों में उन्हें 20 साल से ज्यादा की सजा मिल चुकी है। इनमें से आधे से ज्यादा समय वो जेल में बिता चुके हैं। ताजा मामले में अदालत ने 36 लोगों को तीन साल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में कोर्ट ने 24 लोगों को बरी भी किया है। अभी लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराया गया है। उन्हें सजा अभी नहीं सुनाई गई है। चारा घोटाला का सबसे बड़ा मामला साल 1990 से 1995 के बीच का है।

सभी मामले में लालू यादव दोषी घोषित

Fodder scam : आरजेडी प्रमुख लालू यादव को 950 करोड़ रुपए के चारा घोटाला से जुड़े 5 में से पांच मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है। यह मामला साल 1996 में उस वक्त सामने आया था जब कुछ सरकारी अधिकारियों ने फर्जी खर्चे की रिपोर्ट्स जमा की थीं। 1970 के दशक के मध्य में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपना पहला कार्यकाल पूरा करने वाले जगन्नाथ मिश्रा पर भी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा था।

Next Story

विविध