Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Jot Singh Bisht : कांग्रेस के 40 साल पुराने दिग्गज नेता जोत सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल, सिसोदिया ने किया स्वागत

Janjwar Desk
6 May 2022 10:58 AM GMT
Jot Singh Bisht : कांग्रेस के 40 साल पुराने दिग्गज नेता जोत सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल, सिसोदिया ने किया स्वागत
x

Jot Singh Bisht : कांग्रेस के 40 साल पुराने दिग्गज नेता जोत सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल, सिसोदिया ने किया स्वागत

Jot Singh Bisht : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत खेमे के पूर्व कांग्रेसी नेता जोत सिंह बिष्ट ने शुक्रवार की सुबह खिन्न होकर कांग्रेस पार्टी से अपना चालीस साल पुराना नाता तोड़ लिया था.....

Jot Singh Bisht : शुक्रवार की सुबह ही कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट (Jot Singh Bisht) ने दोपहर होते होते अपना अगला राजनीतिक सफर आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ करने का फैसला ले लिया। जोत सिंह ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है। कांग्रेस (Congress) के चालीस वर्ष पुराने दिग्गज नेता जोत सिंह बिष्ट को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट (Jot Singh Bisht) को नई दिल्ली में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) तथा उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया (Dinesh Mohania) ने विधिवत पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

जोत सिंह बिष्ट (Jot Singh Bisht) के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर आप के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली (Deepak Bali) ने कहा पिछले 40 वर्षो से कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं 2022 विस चुनावों में धनोल्टी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जोत सिंह बिष्ट का आम आदमी पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।


आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा संगठन को लेकर आपकी गहरी समझ और जनता के बीच आपकी मजबूत पैठ से निश्चित तौर पर आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलने जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) खेमे के पूर्व कांग्रेसी नेता जोत सिंह बिष्ट ने शुक्रवार की सुबह खिन्न होकर कांग्रेस पार्टी से अपना चालीस साल पुराना नाता तोड़ लिया था। विधानसभा चुनाव में भीतरघात व अंदरूनी कलह से दुःखी बिष्ट ने कहा था कि शर्मनाक पराजय के बाद भी कांग्रेस नेता सबक लेने को तैयार नहीं है। जिसके चलते कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है।

उनके इस्तीफो को लेकर हरीश रावत ने अपने ट्वीट में लिखा था- 'श्री जोत सिंह बिष्ट एक मूर्धन्य, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस रूपी पार्टी की कृषार्णी मतलब बहुत काम करने वाली ब्वारी (पत्नी) हैं। उन्होंने जो उद्वेग व्यक्त किया है, हम उसको समझेंगे और उनकी भावना के अनुरूप आवश्यक सुधार भी करेंगे। मैं उम्र में शायद उनसे बड़ा नहीं हूं, हम उम्र में अगल-बगल होंगे। मगर उन्होंने हमेशा मुझे आदर दिया है। उन्होंने जो त्यागपत्र देने जैसी बातें कही हैं उसको मैं पूरी तरीके से नामंजूर कर रहा हूं... वो अपने त्यागपत्र संबंधी ट्वीट को वापस लें।'

(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू-ब-रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है।

लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है। सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Next Story

विविध