Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

ममता बनर्जी 8 फरवरी को सपा के पक्ष में करेंगी प्रचार, UP में पीएम मोदी की बढ़ाएंगी की परेशानी

Janjwar Desk
2 Feb 2022 10:57 AM GMT
ममता बनर्जी 8 फरवरी को सपा के पक्ष में करेंगी प्रचार, UP में पीएम मोदी की बढ़ाएंगी की परेशानी
x

सीएम ममता बनर्जी 8 फरवरी को अखिलेश यादव के साथ सपा के पक्ष में प्रचार करेंगी।

तृणमूल कांग्रेस यूपी में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। टीएमसी 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।

UP Election 2022 : तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( CM Mamata Banerjee ) एक बार फिर भाजपा ( BJP ) के खिलाफ मोर्चा संभालने के लिए तैयार हैं। इस बार वह यूपी के सियासी मैदान में अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) की समाजवादी पार्टी ( SP ) को जिताने के लिए उतरेंगी। अभी तक इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि ममता बनर्जी सपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर सकती हैं, लेकिन आज उन्होंने खुद इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इस बात की जानकारी एएनआई ने ममता के हवाले से दी है। वह सपा के समर्थन में आठ फरवरी को प्रचार करेंगी।

कहा तो यह भी जा रहा था कि कांग्रेस से टीएमसी में शामिल हुए ललितेशपति त्रिपाठी मिर्जापुर से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि इस बार तृणमूल कांग्रेस यूपी ( Uttar Pradesh ) में चुनाव नहीं लड़ेगी। उनकी पार्टी टीएमसी ( TMC ) 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। साफ है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) के साथ मिलकर प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में कोई खेल कर सकती हैं। पिछले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव टीएमसी का न केवल समर्थन किया था, बल्कि प्रचार भी किया था।

लखनऊ में अखिलेश के साथ करेंगी प्रचार

हाल ही में सपा ( SP ) के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा ने कहा था कि 8 फरवरी को ममता बनर्जी सपा के पक्ष में उत्तर प्रदेशमें प्रचार करेंगे। वह 8 फरवरी को वर्चुअल मोड में पहले लखनऊ में चुनाव प्रचार करेंगी। ममता बनर्जी और अखिलेश यादव का एक साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस भी होगा। किरण नंदा का कहना है कि सपा और तृणमूल कांग्रेस एक साथ मिलकर भाजपा को यूपी में भी पराजित करेगी। ममता बनर्जी पहले लखनऊ में सभा को संबोधित करेंगी। उसके बाद वह वाराणसी जाएंगी और वहां भी वर्चुअल सभा करेंगी। किरणमय नंदा का कहना है कि ममता बनर्जी केवल बंगाल की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नेता हैं।

UP Election 2022 : बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की नजरें लगी हुई हैं। सपा भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के मिशन में जुटी है। 10 फरवरी से सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार चरम पर है। यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटों पर अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को संपन्न होगा।

Next Story

विविध