Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Shiv Sena on BJP : संजय राउत ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा दुनिया की सबसे अमीर पार्टी मांग रही है चंदा

Janjwar Desk
27 Dec 2021 8:57 AM GMT
Patra Chawl Case : संजय राउत के घर पर ED की रेड, शिवसेना सांसद से जारी है पूछताछ
x

Patra Chawl Case : संजय राउत के घर पर ED की रेड, शिवसेना सांसद से जारी है पूछताछ

Shiv Sena on BJP : शिवसेना सांसद संजय राउत ने पीएम नरेंद्र मोदी के चंदा मांगने पर कड़ा सवाल किया है| उन्होंने पूछा है कि भाजपा को पैसा देकर देश कैसे मजबूत होगा| साजन राउत का कहना है कि चंदा दो, यही भाजपा का संदेश उद्योगपतियों को है...

BJP vs Shiv Sena : शिवसेना सांसद संजय राउत ने पीएम नरेंद्र मोदी के चंदा मांगने पर कड़ा सवाल किया है| बता दें कि पीएम मोदी ने कहा था कि बीजेपी को दान दें ताकि देश मजबूत हो| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के इस बयान पर संजय राउत ने आपत्ति जताई है| उन्होंने पूछा है कि भाजपा को पैसा देकर देश कैसे मजबूत होगा| साजन राउत का कहना है कि चंदा दो, यही भाजपा का संदेश उद्योगपतियों को है। साथ ही संजय राउत ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को देश के बारे में बात करनी चाहिए।

चंदे से देश मजबूत कैसे होगा

शिवसेना सांसद सजाय राउत ने बीजेपी के चंदा अभियान की खिल्ली उड़ाते हुए तंज कसा है| शिवसेना सांसद सजाय राउत ने इस पर जोरदार हमला करते हुए कहा है कि दुनिया की सबसे अमीर पार्टी चंदा मांग रही है| वो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बीजेपी के लिए चंदा मांग कर कह रहे हैं कि इस चंदे के पैसे से देश मजबूत होगा| एक पार्टी विशेष को चंदा देने से देश कैसे मजबूत हो सकता है, यह समझ से परे है| साथ ही देश के प्रधानमंत्री देश के लिए नहीं बल्कि एक पार्टी के लिए चंदा कैसे मांग सकते हैं, यह भी समझ से परे है|

विशेष पार्टी के लिए चंदा मांगना उचित नहीं

बता दें कि संजय राउत सोमवार की आज यानी सोमवार 27 दिसंबर की सुबह मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'बीजेपी की ओर जेपी नड्डा चंदा मांगते तो बात समझी जा सकती थी लेकिन देश का प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति या राज्यपाल किसी पार्टी विशेष के लिए चंदा मांगे यह उचित नहीं है| कोरोना काल में भी चंदा मांगा गया था| वो किसी देश के फंड में या सरकारी फंड के लिए नहीं मांगा गया था| वे पैसे पीएम केयर फंड में जमा हुए| यह एक प्राइवेट फंड है| इसकी कोई खाता-बही नहीं है, कोई हिसाब किताब नहीं है|'

संजय राउत ने कसा तंज

मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने आगे कहा कि ' देश किसानों, मजदूरों, उद्यमियों से बलशाली होता है पता था लेकिन बीजेपी को चंदा देने से देश बलशाली होगा यह अब पता चला है| पूरी दुनिया में देश का प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति या राज्यपाल किसी पार्टी विशेष के लिए चंदा मांगता हुआ नजर नहीं आता है| यह ना सिर्फ अनुचित है, बल्कि अनैतिक भी है|'

पीएम को देश की बात करनी चाहिए

शिवसेना सांसद सजाय राउत ने आगे कहा कि 'चंदा सिर्फ हमें दो, किसी और को नहीं, यह साफ मैसेज दिया जा रहा है| बीजेपी के बैंक खाते में देखें तो सैकड़ों करोड़ जमा हैं| टाटा से लेकर सभी ने उन्हें चंदे दिए हैं. चंदा देना-लेना कोई गलत नहीं है, बशर्ते वह कानून सम्मत और न्याय सम्मत हो लेकिन प्रधानमंत्री को सिर्फ देश की बात करनी चाहिए, पार्टी की नहीं लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो रहा|'

उद्योगपतियों से चंदा मांगने का इशारा

बता दें कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 97 वीं जयंती के दिन यानी शनिवार 25 दिसंबर को बीजेपी ने विशेष चंदा अभियान शुरू किया | इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों से निधि जुटाई जा रही है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हजार रुपए का योगदान देते हुए इस मुहिम की शुरुआत की| इस पर संजय राउत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे थे कि देश की जनता से चंदा लेने का बहाना है, दरअसल यह देश के उद्योगपतियों को इशारा है| क्योंकि कई राज्यों में चुनाव आने वाला है|

Next Story

विविध