Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- गंगा में बहती लाशों को भूल नहीं सकती जनता

Janjwar Desk
25 Feb 2022 5:36 AM GMT
UP Election 2022 : कौन बनेगा यूपी का अगला मुख्यमंत्री
x

कौन बनेगा यूपी का अगला मुख्यमंत्री

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने कोरोना काल में हुई परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कोरोना काल में भाजपा सरकार लोगों को अस्पताल में बिस्तर नहीं दे पाई, दवाई उपलब्ध नहीं करा पाई, इसी प्रयागराज में गंगा में तैयार थी एवं किनारे पर तक नहीं गई लाशों को कौन भूल सकता है...

UP Election 2022 : पांचवें चरण का चुनाव प्रचार थमने से 1 दिन पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरा जिला मथने के सियासी तरकस के सारे बाण छोड़े। हालांकि बसपा और कांग्रेस पर चुप्पी साधते हुए यह संदेश देने की कोशिश की है कि इस चुनावी समर में भाजपा से उनकी सीधी लड़ाई है| बता दें कि अखिलेश यादव हंडिया से सपा प्रत्याशी हाकिम लाल बिंद के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर के अलावा फूलपुर के लंका मैदान में फूलपुर से उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दीकी, सोरांव की गीता शास्त्री और प्रतापपुर की विजमा यादव के समर्थन में संयुक्त सभा को संबोधित किया। इसके अलावा अखिलेश यादव ने शहर में रामबाग के सिविल लाइन हनुमान मंदिर, नया युसूफ रोड होते हुए लीडर रोड मैदान जनसंपर्क यात्रा निकाली। इस दौरान अखिलेश यादव ने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बता दें कि जनसभाओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने जमकर भाजपा सरकार और योगी सरकार पर निशाना साधा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना काल में हुई परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कोरोना काल में भाजपा सरकार लोगों को अस्पताल में बिस्तर नहीं दे पाई, दवाई उपलब्ध नहीं करा पाई। ऑक्सीजन के लिए लोग भटकते रहे। इसी प्रयागराज में गंगा में तैयार थी एवं किनारे पर तक नहीं गई लाशों को कौन भूल सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि गंगा में तैरती लाशों को जनता नहीं भूलेगी। भाजपा की सरकार अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी तक उपलब्ध नहीं करा पाई। साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि किसान आवारा पशुओं से परेशान है।

जनता ने भाजपा की कर दी है खटिया खड़ी

इसके साथ ही सपा अध्यक्ष ने कहा कि काले कानून के विरोध के दौरान 700 किसानों की मौत हो पाई लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। सपा नेता ने इसकी जांच कराने की बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री ने महंगाई, बेरोजगारी, व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं को उठाते हुए भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि अब लोगों ने भाजपा को हटाने का मन बना लिया है। गर्मी उतारने की बात करने वाली भाजपा चार चरणों के चुनाव के बाद ही ठंडी पड़ गई है। जनता ने भाजपा की खटिया खड़ी कर दी है। इसकी वजह से उनके नेताओं के बयान भी घटिया हो गए हैं। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने अन्य मुद्दे उठाते हुए भी भाजपा को घेरा तथा सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

तीन महीने में कराई जाएगी जातीय जनगणना

बता दें कि जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता से जातीय जनगणना कराने का भी वादा किया। फूलपुर की सभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर डॉ. आंबेडकर, राममनोहर लोहिया की मंशा के अनुरूप तीन महीने में जातीय जनगणना कराई जाएगी।

Next Story

विविध