Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : बस्ती में BJP पर बरसे अखिलेश यादव, शिक्षा मित्रों को सरकारी नौकरी देने का किया वादा

Janjwar Desk
1 March 2022 5:28 AM GMT
Akhilesh Yadav On BJP : BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला
x

BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का प्रत्याशी चाहे चम्पी कर ले, 700 बार उठक बैठक लगा ले उनको वोट नहीं मिलने वाला है, समाजवादी सरकार बनने पर फौज और पुलिस (Police) में भर्ती निकाली जाएगी...

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बस्ती (Basti) के पालिटेक्निक मैदान में छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार पहुंचे थे| यहां पर अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया| बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में बीजेपी (BJP) पर जमकर हमला बोला| इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का प्रत्याशी चाहे चम्पी कर ले, 700 बार उठक बैठक लगा ले उनको वोट नहीं मिलने वाला है|

फौज और पुलिस में निकाली जाएगी भर्ती

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पॉलिटेक्निक मैदान ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर फौज और पुलिस (Police) में भर्ती निकाली जाएगी| बीएड-टेट वाले पांच सालों से इंतेजार कर रहे हैं| उनके साथ धोखा हुआ है| हमारी सरकार बनने पर इनका समायोजन किया जाएगा| साथ ही उन्होंने कहा कि सपा सरकार में शिक्षा मित्रों (Shiksha Mitra) का सम्मान हुआ था| बीजेपी सरकार आते ही शिक्षा मित्रों को धोखा मिला है| सरकार आने पर शिक्षा मित्रों को सरकारी नौकरी देने का काम किया जाएगा| बता दें कि बस्ती जिले की पांच विधासनभाओं पर छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होना है|

उठक बैठक करने से नहीं मिलेगा वोट

वहीं सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर भी जमकर हमला बोला| अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके प्रत्याशी आज कल कैसे वोट मांग रहे हैं| वो तस्वीरें सामने आ रही है जहां पर कोई दंडवत होकर वोट मांग रहा है| कोई कान पकड़ कर उठक बैठक लगा रहे हैं और अभी-अभी जानकारी मिली है कि बीजेपी का एक प्रत्याशी लोगों की तेल मालिश कर वोट मांग रहा है| मैं कह रहा हूं कि बीजेपी का प्रत्याशी चाहे चम्पी कर ले, 700 बार उठक बैठक लगा लेकिन उन को वोट नहीं मिलने वाला है|

अखिलेश यादव ने किया ये वादा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की सरकार बनने पर आप को 300 युनिट बिजली फ्री मिलेगी|. किसानों की सिंचाई की बिल माफ होगा| अपनी माताओं, बहनों को 1500 रूपए महीना 18 हजार साल में पेंशन दी जाएगी| सरकारी कर्मचारी बहुत दिनों से पुरानी पेंशन लागू करने की मांग कर रहे थे| हमारी सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी| हमारी घोषणा के बाद कई प्रदेश पुरानी पेंशन बहाल करने जा रहे हैं| सपा सरकार बनने में पूरे पांच साल तक गरीबों को फ्री राशन देने का काम किया जाएगा| राशन के अलावा गरीबों को एक लीटर सरसो का तेल, एक किलो दूध पाउडर, एक किलो घी और चीनी दी जाएगी|

Next Story

विविध