UP Election 2022 Result : बैलेट पेपर वोटिंग में सपा जीती, BJP को 99 सीटों पर मिली जीत, स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाया EVM पर सवाल

स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाया EVM पर सवाल
UP Election 2022 Result : उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव (UP Election 2022) के नतीजे घोषित होने के बाद यह साफ हो गया है कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वहीं अन्य दलों के नेताओं द्वारा ईवीएम (EVM) और चुनावी नतीजों पर सवाल उठाने का सिलसिला जारी है। नतीजे घोषित होने के बाद से ही राज्य में दूसरे नंबर पर आई सपा गठबंधन लगातार ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा रही है। वहीं इस कड़ी में एक बार फिर स्वामी प्रसाद मौर्य ने ईवीएम पर सवाल खड़ा किया है।
बैलेट पेपर वोटिंग में सपा को मिली जीत
बता दें कि चुनाव से ठीक पहले भाजपा (BJP) छोड़ सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने एक बार फिर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आज बुधवार को कहा है कि बैलेट पेपर से जो वोट मिले उसके अनुसार सपा को 309 सीटों पर जीत मिली है, जबकि भाजपा को सिर्फ 99 सीटें मिली है। बता दें कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाद भाजपा या सपा की जीत की नहीं है। बात है लोकतंत्र की। भाजपा को जीत कैसे मिली ये बड़ा सवाल है।
बात भाजपा और सपा की नहीं है बात है लोकतंत्र की। स्वाभाविक रूप से जो 2022 का विधानसभा चुनाव हुआ जिसमें बैलेट पेपर वोटिंग में सपा 304 पर जीती जबकि भाजपा मात्र 99 पर लेकिन EVM की गिनती में भाजपा कैसे जीती ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, लखनऊ, UP pic.twitter.com/y6pCEGMVuj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2022
अखिलेश यादव ने भी किया था सपा की जीत का दावा
बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी बीते मंगलवार को ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए बैलेट पेपर का मुद्दा उठाया था। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि 'पोस्टल बैलेट में सपा-गठबंधन को मिले 51.5% वोट व उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है। पोस्टल बैलेट डालनेवाले हर उस सच्चे सरकारीकर्मी, शिक्षक और मतदाता का धन्यवाद जिसने पूरी ईमानदारी से हमें वोट दिया। सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता।'
पोस्टल बैलेट में सपा-गठबंधन को मिले 51.5% वोट व उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 15, 2022
पोस्टल बैलेट डालनेवाले हर उस सच्चे सरकारीकर्मी,शिक्षक और मतदाता का धन्यवाद जिसने पूरी ईमानदारी से हमें वोट दिया।
सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता!
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी की ढाई गुना सीटें बढ़ाकर अपना रुझान जाता दिया है और भाजपा की सीटों का घटाव भविष्य का संकेत है। साथ ही उन्होंने कहा कि धान खरीद न होने से किसान बेहाल हैं। कई जगहों पर खरीद की अवधि समाप्त हो गई पर किसानों का धान नहीं खरीदा गया। समय अपर किसानों को खाद भी नहीं मिला।











