Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

मुख्तार के बेटे संग खड़े होकर अखिलेश बोले - गऊ और मऊ को सताने वाले 10 मार्च को हो जाएंगे धुआं-धुआं

Janjwar Desk
4 March 2022 11:17 AM GMT
UP Election 2022 :   गऊ और मऊ को सताने वाले 10 मार्च को धुआं—धुआं हो जाएंगे।
x

गऊ और मऊ को सताने वाले 10 मार्च को धुआं-धुआं हो जाएंगे।

UP Election 2022 : हम लोग गंगा मैया का पानी हाथ में उठाकर सच बोलने की शपथ लेते हैं, लेकिन भाजपा के लोग गंगा के पानी में स्नान करने के बाद भी झूठ बोलते हैं।

UP Election 2022 : यूपी में अंतिम चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने से दो दिन पहले समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को मऊ में सपा गठबंधन में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ( सुभासपा ) के प्रमुख ओपी राजभर ( OP Rajbhar ) और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ( Abbas Ansari ) के साथ एक रैली की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को भी जितवाने की अपील की। अखिलेश यादव ने मुख्तार का नाम लिए बिना कहा कि गऊ और मऊ को सताया गया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने भाजपा के नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वैसे तो हम लोग गंगा मैया का पानी हाथ में उठाकर सच बोलने की शपथ लेते हैं, लेकिन भाजपा ( BJP ) के लोग गंगा के पानी में स्नान करने के बाद भी झूठ बोलते हैं। कहने को तो भाजपा दावा करती है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन दुनिया में कोई पार्टी इतना झूठ नहीं बोलती होगी।

वहीं सीएम योगी ( Yogi Adityanath ) की गर्मी निकालने की बात पर कहा कि छड़ी और साइकिल ने उनकी गर्मी निकाल दी कि नहीं। मुझे लगता है कि मऊ के लोगों ने भाप निकालने की तैयारी कर ली है। मऊ के लोग तो इतना धुआंधार वोट डालंगे कि धुआं उड़ाने वाले धुआं धुआं हो जाएंगे।

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि भाजपा का वोट सांड चर गए कि नहीं, चर गए न । अब कुछ लोग पछता रहे हैं। इनकी सरकार में मऊ भी सताया गया और गऊ भी सताई गई। भाजपा वाले गऊ और मऊ दोनों को सताया कि नहीं। सपा प्रमुख ने घोषणा पत्र के बड़े वादों का जिक्र करते हुए लोगों से अब्बास अंसारी की मदद करने की अपील की। दारा सिंह सहित गठबंधन ( Akhilesh Yadav ) के सभी प्रत्याशियों को जितवाने की अपील करते हुए अखिलेश यादव ने सपा की सरकार बनने पर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने का वादा भी किया।

Next Story

विविध