Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : स्वामी प्रसाद मौर्य ने RPN सिंह पर कसा तंज, कहा -' उन्हें तो सपा कार्यकर्ता भी हरा देगा'

Janjwar Desk
25 Jan 2022 9:28 AM GMT
UP Election 2022 : स्वामी प्रसाद मौर्य ने RPN सिंह पर कसा तंज, कहा - उन्हें तो सपा कार्यकर्ता भी हरा देगा
x

स्वामी प्रसाद मौर्य ने RPN सिंह पर तंजिया लहजे में कहा - उन्हें तो सपा कार्यकर्ता भी हरा देगा।

UP Election 2022 : यूपी में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे आरपीएन सिंह ( RPN Singh) के भाजपा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने तंज कसा।

UP Election 2022 : यूपी में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे आरपीएन सिंह ( RPN Singh ) के भाजपा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ( Swami Prasad Maurya ) ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि उन्हें तो सपा का कार्यकर्ता भी हरा देगा।

आरपीएन दशकों से नहीं जीते चुनाव

वहीं, तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि जिन्होंने सालों से एक चुनाव भी नहीं जीता, वो बीजेपी ( BJP ) में जा रहे हैं। दूसरी तरफ आरपीएन सिंह ( RPN Singh ) के भाजपा में जाने की खबरों को लेकर सपा ने भी उनकी घेराबंदी भी शुरू कर दी है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ( Mahua Moitra ) ने कहा कि जिन्होंने सालों से एक चुनाव भी नहीं जीता, वो बीजेपी में जा रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है - 'Heavywight या Deadweight? जिन्होंने दशकों से एक सीट भी नहीं जीती है वो चुनाव से पहले बीजेपी में जा रहे हैं। दूसरी तरफ आरपीएन सिंह के भाजपा में जाने की खबरों को लेकर सपा ने भी उनकी घेराबंदी भी शुरू कर दी है।

भाजपा कहीं से भी उतारे मुझे फर्क नहीं पड़ता

कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह का भाजपा में शामिल होने के बाद से चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें पडरौना से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है। इसे लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके भाजपा ज्वॉइन करने से मेरा कोई मतलब नहीं है। समाजवादी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता उन्हें पडरौना से हरा देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके खिलाफ हैवीवेट या डेडवेट कोई भी उतारे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आरपीएन सिंह का पडरौना से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा जरूर है, लेकिन अभी तक स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट तय नहीं हुई है। ये बात अलग है कि उनके पडरौना से चुनाव लड़ने की संभावना बहुत ज्यादा है। चुनाव को लेकर मौर्य ने कहा कि उनके पडरौना से लड़ने का आखिरी फैसला अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) लेंगे।

कांग्रेस में बने रहने के लिए बहादुरी की जरूरत

कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ( Supriya Shrinate ) ने कहा कि जो लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ रही है, उसके लिए बहादुरी की जरूरत है। ये विचारधारा का युद्ध है। कोई कायर ही ऐसा कर सकता है कि वो पूरी तरह विपरीत विचारधारा से जुड़ जाए।

आरपीएन का फैसला गलत

आरपीएन के पार्टी छोड़ने पर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि 'ये दुख की बात है। कई प्रभारी आते हैं, जाते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता। हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। हम यहीं जिएंगे और यहीं मरेंगे। हमें लगता है कि उनका ये फैसला गलत है।

UP Election 2022 : बता दें कि आरपीएन सिंह झारखंड कांग्रेस के प्रभारी रहे हैं। इसके अलावा आरपीएन सिंह पडरौना से तीन बार विधायक रहे हैं। वो 2009 में कुशीनगर लोकसभा सीट से सांसद भी चुने गए थे। आरपीएन मनमोहन सरकार में राज्य मंत्री भी रहे हैं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन हार गए थे।

Next Story

विविध