Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Mumbai Brutality : 15 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप करने वाले 33 आरोपियों में ज्यादातर पहचान वाले, रेप का वीडियो बना वायरल करने की दे रहे थे धमकी

Janjwar Desk
24 Sep 2021 5:11 PM GMT
Bihar Crime News : हाय रे सुशासन! छेड़खानी का विरोध किया तो युवती की काटी नाक, बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा
x

Bihar Crime News : हाय रे सुशासन! छेड़खानी का विरोध किया तो युवती की काटी नाक, बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा

पीड़ित लड़की ने बताया कि उसके साथ जनवरी 2021 से सितम्बर 2021 के बीच 33 लोगों ने अलग अलग जगहों पर ले जाकर रेप किया। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि बलात्कार करने वाले ज्यादातर आरोपी पीड़िता के पहचान वाले हैं....

Mumbai Thane Brutality with Minor girl। महिलाओं के सुरक्षा के लिहाज से सबसे बेहतर माना जाने वाला मुंबई (Mumbai) अब बच्चियों के लिए भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला ठाणे (Thane) जिले के डोंबिवली शहर का है, जहां एक 15 साल की बच्ची के साथ बर्बरता की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ पिछले आठ महीने से अब तक 33 दरिंदों ने बलात्कार (Rape) की घटना को अंजाम दिया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बच्ची से दुष्कर्म करने वाले 33 लोगों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। इस पूरे मामले में अब तक 26 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

आठ महीने से दरिंदगी का शिकार हो रही 15 साल की बच्ची ने 22 सितंबर बुधवार को अपने उपर हो रहे अन्याय के खिलाफ हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क साधा, जिसके बाद ये पूरा मामला सामने आया। पीड़िता के परिवार वालों द्वारा मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में 33 आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों पर रेप, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की ने बताया कि उसके साथ जनवरी 2021 से लेकर सितम्बर 2021 के बीच 33 लोगों ने अलग अलग जगहों पर ले जाकर रेप किया। सबसे चौंकाने वाली बात ये हैं कि बलात्कार करने वाले ज्यादातर आरोपी पीड़िता के पहचान वाले हैं। इस घटना में शामिल दो आरोपी नाबालिग बताये जा रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बीते 8 महीनों से आरोपियों के दरिंदगी का शिकार हो रही थी।

जानकारी के मुताबिक 8 महीने पहले पीड़ित लड़की के साथ उसके नाबालिग दोस्त ने ही रेप किया था। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो के आधार पर उसने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। पीड़ित लड़की का आरोप है कि वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर उसके अन्य साथी लड़कों ने भी उसके साथ हैवानियत की। उसे अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गयी। अब तक कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। पूरे मामले का मुख्य आरोपी पीड़िता का वही दोस्त बताया जा रहा है, जिसने जनवरी में लड़की से पहली बार बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बनाया था। पुलिस के मुताबिक घटना डोंबिवली के भोपर इलाके की है।

मानपाडा पुलिस ने इस मामले में डोंबिवली, बदलापुर, रबाले और मुरबाड से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कई आरोपी विभिन्न राजनीतिक दलों से भी जुड़े हुए हैं। डीसीपी सचिन गुंजल ने बताया कि मामले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी नाबालिग हैं जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। जांच के लिए

महिला ऑफिसर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है, जो मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Next Story

विविध