Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Minor Gang Raped By 80 Men : दिल दहला देने वाला मामला, आठ साल की मासूम से 80 लोगों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने 10 को किया गिरफ्तार

Janjwar Desk
20 April 2022 11:39 AM GMT
Gonda News : दलित लड़की को किडनैप कर युवक ले गया मुंबई, धर्म परिवर्तन के बाद साथियों से गैंगरेप कराने का आरोप
x

Gonda News : दलित लड़की को किडनैप कर युवक ले गया मुंबई, धर्म परिवर्तन के बाद साथियों से गैंगरेप कराने का आरोप

Minor Gang Raped By 80 Men : अगस्त 2021 में पीड़िता के पिता ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, तब पुलिस स्वर्णा कुमारी तक पहुंची, पुलिस ने बताया कि अस्सी लोगों की पहचान कर ली गई है....

Minor Gang Raped By 80 Men : आंध्र प्रदेश के गुंटूर (Guntoor) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तेरह वर्षीय नाबालिग से आठ महीने तक 80 लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप (Gangrape) किया। पुलिस ने मंगलवार को इस लड़की को रेस्क्यू किया। खबरों के मुताबिक नाबालिग को तेलंगाना (Telangana) और आंध्र प्रदेश के वेश्यालयों में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। वहीं पुलिस (Andhra Pradesh Police) इस मामले में सभी अस्सी आरोपियों की पहचान कर ली है। दस आरोपियों को गिफ्तार कर लिया गया जबकि अन्य की तलाश जारी है।

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की मां की कोरोना से मौत हो गई थी। उससे पहले जून 2021 में एक अस्पताल में स्वर्णा कुमारी नाम की एक महिला उसकी मां की सहेली बनी थी। स्वर्णा कुमारी ने ही उस मासूम को गोद लिया और उसके पिता को बिना बताए अपने साथ ले गई।

अगस्त 2021 में पीड़िता के पिता ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। तब पुलिस स्वर्णा कुमारी तक पहुंची। पुलिस ने बताया कि अस्सी लोगों की पहचान कर ली गई है। इस मामले में पहली गिरफ्तारी 10 जनवरी को हुई थी।

गुंटूर की वेस्ट जोन पुलिस ने 19 अप्रैल को दस लोगों को गिरफ्तार किया इसमें एक बी.टेक. का स्टुडेंट भी शामिल है। आरोपियों और पीड़िता से पूछताछ करने पर पुलिस को पीड़िता की स्थिति की दर्दनाक और चौंकानी वाली हकीकत का पता चला।

एएसपी के.सुपराजा के मुताबिक पुलिस ने पहले सभी आरोपियों की पहचान की और इसके बाद उनकी धरपकड़क शुरू की। इनमें से कुछ गिरोह चलाने वाले हैं, 35 दलाल हैं और बाकी ग्राहक बनकर पहुंचने वाले लोग हैं। लड़की की उम्र और हालात का फायदा उठाकर कई गिरोहों ने उसकी खरीद-फरोख्त की और उसके प्रदेश में कई जगह बेचा गया।

इन आरोपियों में से एक लंदन में है। पुलिस उसकी भी तलाश में है। पुलिस ने इस मामले में विजयवाड़ा, हैदराबाद, काकीनाडा और नेल्लोर से पकड़े गए आरोपियों से एक कार, 53 मोबाइल, तीन ऑटो और कुछ बाइक भी बरामद की हैं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story