Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Sahitya Akademi Award 2021 : प्रसिद्ध लेखक देवेंद्र मेवाड़ी को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार, विज्ञान को किस्सागोई में समझाने में हासिल है महारत

Janjwar Desk
31 Dec 2021 11:04 AM GMT
प्रसिद्ध लेखक देवेंद्र मेवाड़ी को साहित्य अकादमी अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया गया है
x

(देवेंद्र मेवाड़ी को मिला साहित्य अकादमी सम्मान)

Sahitya Akademi Award 2021 : देवेंद्र मेवाड़ी ऐसे प्रयोगधर्मी लेखक माने जाते हैं जिन्हें जटिल साहित्य को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की महारत हासिल है...

Sahitya Akademi Award 2021 : साहित्य अकादमी पुरुस्कार 2021 की घोषणा हो चुकी है। इसमें वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार, युवा एवं बाल साहित्य पुरस्कार शामिल है। घोषित पुरस्कारों में हिंदी के लिए दया प्रकाश सिन्हा (Daya Prakash Sinha) तो अंग्रेजी के लिए नमिता गोखले (Namita Gokhale) को चुना गया है। कुल बीस भारतीय भाषाओं के लेखकों समेत युवा और बाल साहित्य के अग्रणी लेखणों को यह पुरस्कार दिया जाना है।

प्रसिद्ध लेखक देवेंद्र मेवाड़ी (Devendra Mewadi) को वर्ष 2021 का बाल साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। मेवाड़ी उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल निवासी हैं और हाल में दिल्ली में रहते हैं। उन्हें उनकी कृति 'नाटक में विज्ञान' पर उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।

मेवाड़ी को इससे पहले केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा से प्रतिष्ठित आत्माराम पुरस्कार, हिंदी अकादमी दिल्ली से ज्ञान प्रौद्योगिकी सम्मान, भारत सरकारक का लोकप्रिय करण पुरस्कार, भारतेंदु बाल साहित्य पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। मेवाड़ी विज्ञान को किस्सा गोई द्वारा अनूठे अंदाज से समझाने के लिए जाने जाते हैं।

वह स्कूलों में विज्ञान का नि:शुल्क प्रचार प्रसार करते हैं और अत्यधिक लोकप्रिय हैं। अभी तक मेवाड़ी 15000 से अधिक बच्चों को अपनी शैली से विज्ञान की बारीकियां साझा करने में सफल हुए हैं।

उन्होंने कई पुस्तकों का हिंदी अनुवाद भी किया है। वह विज्ञान प्रचार प्रसार की मैगजीन विज्ञान पत्रिका का संपादन भी कर चुके हैं। विज्ञान पत्रिका के संपादक और मेवाड़ी के सहयोगी रहे सुभाष चंद्र लखेड़ा बताते हैं कि मेवाड़ी जैसा विज्ञान के प्रति उनका समर्पण किसी और में नहीं देखा। लखेड़ा कहते हैं कि उनकी उम्र के लोग जहां आराम फरमा रहे हैं जबकि मेवाड़ी और तरोताजा होकर विज्ञान के प्रचार प्रसार में लगे हैं।

देवेंद्र मेवाड़ी ऐसे प्रयोगधर्मी लेखक माने जाते हैं जिन्हें जटिल साहित्य को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की महारत हासिल है। वह जितना अच्छा लिखते हैं उससे अच्छा उसका मौखिक वर्णन करते हैं।

अभी तक उन्होंने विज्ञान और हम, विज्ञाननामा, मेरी विज्ञान डायरी, मेरी प्रिय विज्ञान कथाएं, फसलें कहें कहानी, सूरज के आंगन, सौरमंडल की सैर, विज्ञान बारहमासा सहित 20 से अधिक पुस्तकों का संपादन किया है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध