Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 Opinion Poll : 211 सीटों के साथ यूपी में सरकार बनाएगी समाजवादी पार्टी, जानिए किस दल को मिल रहीं कितनी सीटें

Janjwar Desk
18 Jan 2022 11:41 AM GMT
UP Election 2022 :   गऊ और मऊ को सताने वाले 10 मार्च को धुआं—धुआं हो जाएंगे।
x

गऊ और मऊ को सताने वाले 10 मार्च को धुआं-धुआं हो जाएंगे।

UP Election 2022 Opinion Poll : डीबी लाइव के सर्वे के मुताबिक भाजपा को उत्तर प्रदेश में 144-152 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि समाजवादी पार्टी को 203-211 सीटें मिल सकती हैं...

UP Election 2022 Opinion Poll : यूपी में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए मैदान पूरी तरह से तैयार हो गया है। सभी पार्टियां वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार कर रही हैं। 403 सीटों के लिए राजनीतिक दल (Political Parties) अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। ऐसे में चुनाव से पहले अलग-अलग ओपिनियन पोल किए जा रहे हैं।

डीबी लाइव (Deshbandhu Live) के सर्वे के मुताबिक भाजपा (BJP) को उत्तर प्रदेश में 144-152 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को 203-211 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीएसपी को 12-20 और कांग्रेस को 19-27 सीटें मिल सकती हैं।

टाइम्स नाउ वीटो के सर्वे के मुताबिक भाजपा को उत्तर प्रदेश में 240 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Part) को 143 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीएसपी को 10 और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिल सकती हैं।


इंडिया न्यूज जन की बात के सर्वे के मुताबिक भाजपा को उत्तर प्रदेश में 226 -246 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि समाजवादी पार्टी को 144-160 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीएसपी को 8-10और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिल सकती हैं।

एबीपी न्यूज सी वोटर सर्वे के मुताबिक भाजपा को उत्तर प्रदेश में 223 -235 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि समाजवादी पार्टी को 145-157 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीएसपी को 8-16और कांग्रेस को 3-7 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टीवी के सर्वे के मुताबिक भाजपा को उत्तर प्रदेश में 230 -235 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि समाजवादी पार्टी को 160-165 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीएसपी को 2-5 और कांग्रेस को 3-7 सीटें मिल सकती हैं।

ओपिनियन पोल को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता घनश्याम तिवारी ने कहा, इन बाकी सर्वे का टेलीप्रॉम्पटर अटक गया है। जब टेलीप्रॉम्पटर ठीक होगा तो आप देखेंगे तस्वीर बदली बदली नजर आएगी। भारतीय जनता पार्टी जब भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है तो एक ही बात कह रही है कि बाकि पार्टियां हिंदू मुसलमान की राजनीति कर रही हैं। जबकि समाजवादी पार्टी हर रोज बेरोजगारी महंगाई और किसानों को लेकर कोई न कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है जिसका जवाब भारतीय जनता पार्टी नहीं दे पा रही है।

तिवारी ने कहा कि ये सभी सर्वे बता रहे हैं कि भाजपा 100 से 150 सीटें हारने जा रहे हैं जो कि वह पहले जीत चुकी थीं। समाजवादी पार्टी के 40 प्रतिशत उम्मीदवारों की घोषणा भी नहीं हुई है तब भाजपा का ये हाल है। लोगों को पता है उनके 350 उम्मीदवार कौन से हैं। जिस दिन सभी उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी उस दिन आप देखेंगे कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई देने वाली भाजपा को जनता हराने जा रही है।

Next Story