Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Uttarakhand Election 2022 : भाजपा उम्मीदवारों की सूची से इन 10 सिटिंग विधायकों के कटे टिकट

Janjwar Desk
20 Jan 2022 11:12 AM GMT
Uttarakhand Election 2022 : भाजपा उम्मीदवारों की सूची से इन 10 सिटिंग विधायकों के कटे टिकट
x
Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड की 70 सीटों के लिए भाजपा ने 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, इसमें 10 सीटिंग विधायकों को दोबारा पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया है...

Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड चुनाव के लिए सभी रानजीतिक दलों (Political Parties) ने अपना आखिरी जोर लगा दिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP Candidatest List) ने 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पार्टी ने खटीमा से उम्मीदवार बनाया है। वहीं इस सूची से कई सिटिंग विधायकों को दोबारा टिकट नहीं दिया गया है।

जिन सिटिंग विधायकों (BJP Sitting MLAs) को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है उनमें सबसे पहले यमकेश्वर सीट से ऋतु खंडूरी (Ritu Khanduri) हैं। भाजपा ने यमकेश्वर सीट से रेणु बिष्ट को टिकट दिया है। वहीं थराली सीट से मुन्नी देवी (Munni Devi) का टिकट काटा गया है उनकी जगह भोपाल राम टम्मा को पार्टी ने मैदान में उतारा है। कर्णप्रयाग सीट से सुरेंद्र सिंह नेगी (Surendra SIngh Negi) का टिकट काटकर अनिल नौटियाल को टिकट दिया गया है।

वहीं खानपुर सीट से कुंवर प्रणब सिंह चैंपियन (Kunwar Pranab Singh Champion) का टिकट भी काट दिया गया है। कुंवर प्रणब अकसर अपने विवादित वीडियोज और बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। उनके स्थान पर रानी देवयानी को टिकट दिया गया है। पौड़ी सीट पर मुकेश कोहली को इस बार टिकट नहीं दिया गया है उनके स्थान पर लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए राजकुमार पोरी को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा गंगोलीहाट सीट से मीना गंगोला (Meena Gangola) का टिकट काट दिया गया है उनके स्थान पर फकीर राम टम्टा इस बार चुनाव में होंगे। कपकोट सीट पर बलवंत भोंर्याल की जगह सुरेश गड़िया को टिकट दिया गया है। द्वाराहाट सीट पर महेश नेगी (Mahesh Negi) का टिकट काट दिया गया है। उनके स्थान पर अनिल साही को टिकट मिला है।

अल्मोड़ा सीट पर रघुनाथ चौहान का टिकट काट दिया गया है। इस सीट पर भाजपा ने कैलाश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है और काशीपुर सीट से हरभजन सिंह चीमा को सूची से बाहर का रास्ता दिखाया गया है उनके स्थान पर त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट दिया गया है।

Next Story

विविध