Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

श्रीलंका में सत्तारूढ़ पार्टी एसएलपीपी ने जीता संसदीय चुनाव

Janjwar Desk
7 Aug 2020 12:13 PM GMT
श्रीलंका में सत्तारूढ़ पार्टी एसएलपीपी ने जीता संसदीय चुनाव
x
श्रीलंका की सत्तारुढ़ पार्टी एसएलपीपी ने कुल 225 में से 145 सीटें जीती हैं, साथ ही पाँच सीटें श्रीलंका पोदुजना पेरमुना की सहयोगी पार्टियों को मिली हैं....

कोलंबो। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की अगुवाई में सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) ने पांच अगस्त को हुए संसदीय चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। यहां की 225 सदस्यीय सीटों वाली संसद में पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पार्टी ने कुल 225 में से 145 सीटें जीती हैं। साथ ही पाँच सीटें श्रीलंका पोदुजना पेरमुना की सहयोगी पार्टियों को मिली हैं।

श्रीलंका में एसएलपीपी ने 9 महीने पहले राष्ट्रपति चुनाव भी जीता था जिसके बाद गोटब्या राजपक्षे ने 18 नवंबर को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

श्रीलंका में बुधवार 5 अगस्त को मतदान हुआ। गुरुवार को वोटों की गिनती हुई और शुक्रवार सुबह आधिकारिक तौर पर नतीजों का ऐलान किया गया।

नतीजे घोषित होने से कुछ वक़्त पहले महिंदा राजपक्षे ने ट्वीट कर यह सूचना दी कि 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ़ोन कर उन्हें चुनाव में जीत पर शुभकामना संदेश दिया।'

उन्होंने लिखा कि "लोगों के अभूतपूर्व समर्थन के साथ, वे भारत से श्रीलंका के संबंधों को और बेहतर बनाने का काम करेंगे।" उन्होंने लिखा कि 'श्रीलंका और भारत अच्छे मित्र देश हैं।'

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध