Andhra Pradesh News : आंध्र प्रदेश के सभी 24 मंत्रियों ने सीएम जगन मोहन रेड्डी को सौंपा अपना इस्तीफा, जानिए पूरा मामला

Andhra Pradesh News : जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) की कैबिनेट के सभी 24 मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है...

Update: 2022-04-07 14:00 GMT

Andhra Pradesh News : आंध्र प्रदेश के सभी 24 मंत्रियों ने सीएम जगन मोहन रेड्डी को सौंपा अपना इस्तीफा, जानिए पूरा मामला

Andhra Pradesh News : आंध्र प्रदेश से बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल की खबर सामने आ रही है। वहां मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) की कैबिनेट के सभी 24 मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक के बाद सभी मंत्रियों ने सीएम जगन मोहन रेड्डी को अपना इस्तीफा सौंपा दिया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक सभी मंत्रियों के एक साथ इस्तीफा देने से आंध्र प्रदेश की कैबिनेट भंग हो गयी है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट के सभी मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी अपनी कैबिनेट का नए सिरे से गठन करेंग। आपको बता दें कि इस्तीफा देने वाले सभी मंत्री आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार में पिछल 34 महीने से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन मंत्रियों ने 8 जून 2019 को अपना पदभार ग्रहण किया था।

बताया जा रहा है कि इन मंत्रियों को बीते साल 8 दिसंबर तक अपने पद पर रहना था। हालांकि, कोरोना महामारी समेत कई अन्य कारणों से कैबिनेट के पुनर्गठन को टाल दिया गया था। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने 2024 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के ​लिए नए सिरे से अपने मंत्रिमंडल के गठन का फैसला किया है।

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली बार कैबिनेट में इतना बड़ा फेरबदल हुआ है। खबरों के मुताबिक नए मंत्रियों के नाम राज्यपाल को सौंपेंगे इसके बाद 11 अप्रैल को अमरावती में मंत्रिपरिषद् का​ फिर से गठन किया जाएगा। 

आपको बता दें कि आंध्र के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने पिछले महीने ही ऐलान किया था कि उगाड़ी (तेलुगु नव वर्ष) और नए जिलों के गठन के बाद वह कैबिनेट के पुनर्गठन करेंगे। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर कैबिनेट में होने वाले फेरबदल की जानकारी भी दी थी।

Tags:    

Similar News