CBSE ने जारी किया नया पाठ्यक्रम, किताबों से हटायी गई इस्लाम के उदय और विस्तार की कहानी, फैज की शायरी

CBSE : कक्षा 11वीं की इतिहास की पुस्तर में मध्य इस्लामी भूमि का अध्याय हटा दिया गया है। इस अध्याय में अफ्रीकी एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्य के उदय और वहां की अर्थव्यवस्था और समाज पर इसके प्रभाव के बारे में बताया गया था....

Update: 2022-04-23 07:45 GMT

CBSE ने जारी किया नया पाठ्यक्रम, किताबों से हटाए गई इस्लाम के उदय और विस्तार की कहानी और फैज की शायरी

CBSE : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसआई (CBSE) के नए शैक्षणिक सत्र के लिए नए पाठ्यक्रम (New Syllabus) की घोषणा कर दी गई है। नए पाठ्यक्रम में सीबीएसई (CBSE) ने कक्षा दसवीं की समाज विज्ञान की किताब से पाकिस्तानी शायर फैज अहमद फैज (Faiz Ahmed Faiz) की शायरी और 11वीं की इतिहास की किताब से इस्लाम (Islam) की स्थापना, उसके उदय और विस्तार की कहानी को हटा दिया गया है। इसके अलावा 12वीं की किताब से मुगल साम्राज्य के शासन-प्रशासन पर एक अध्याय में बदलाव किया गया है। 

बता दें कि मशहूर शायर फैज अहमद फैज की नज्मों को एक दशक से भी अधिक समय से सीबीएसई के छात्रों को एनसीईआरटी की कक्षा 10वीं की पाठ्यपुस्तक डेमोक्रिटक पॉलिटिक्स के 'धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति-सांप्रदायिकता, धर्मनिरपेक्ष राज्य' पढ़ाया जाता था। लेकिन इसे अब नए पाठ्यक्रम से बाहर कर दिया गया है। 

सीबीएसई ने 2022-23 का शैक्षणिक पाठ्यक्रम गुरुवार को जारी किया। नए पाठ्यक्रम में बताया गया कि पेज नंबर 46, 48, 49 पर फोटो को छोड़कर धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति पर खंड पाठ्यक्रम सामग्री का हिस्सा बना रहेगा। इन तीनों पृष्ठ में दो पर पोस्टर बने हैं जबकि एक पर राजनीतिक कार्टून बना है। केवल दो पोस्टर और कार्टून ही ऐसे चित्र हैं जिन्हें पाठ्यक्रम की सामग्री से बाहर रखा गया है।


वहीं कक्षा 11वीं की इतिहास की पुस्तर में मध्य इस्लामी भूमि का अध्याय हटा दिया गया है। इस अध्याय में अफ्रीकी एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्य के उदय और वहां की अर्थव्यवस्था और समाज पर इसके प्रभाव के बारे में बताया गया था। इसके साथ ही कक्षा 10वीं की खाद्य सुरक्षा नामक अध्याय से कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव के हिस्से को हटा दिया गया है। इसी तरह 12वीं की राजनीति शास्त्र पुस्तक से शीत युद्ध और गुटनिरपेक्ष आंदोलन के अध्याय को भी हटा दिया गया है। सीबीएसई ने इस संबंध में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पाठ्यक्रम में किए गए बदलावों को लेकर शिक्षक बंटी हुई है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर मौसमी बासु का कहना है कि आखिर ये बदलाव किस आधार पर किए जा रहे हैं? क्या इसके लिए शिक्षक समुदाय से संपर्क किया गया है? स्कूल हो या कॉलेज, पाठ्यक्रमों में बिना किसी कारण के बदलाव किए जा रहे हैं। पाठ्यक्रम से क्या हटाए जा रहे हैं और क्या जोड़े जा रहे हैं, इसकी ठीक से पड़ताल होनी चाहिए।

एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की शिक्षिका पायल कहती हैं कि बच्चों को हर चीज की जानकारी होनी चाहिए। संभवत बोर्ड बच्चों पर बोझ कम करना चाहता है, इस कारम कुछ अध्याय हटाए गए हैं। जो अध्याय इस सत्र में जोड़े गए हैं वो विद्यार्थियों के लिए आसान होंगे।

(जनता की पत्रकारिता करते हुए 'जनज्वार' लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुंह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू-ब-रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में  'जनज्वार' कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Tags:    

Similar News