UP : योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में एक दिन में 6 महिलाओं से लूट, आधी रात से पहले ही बाइक सवार लुटेरों ने मचाया तांडव

Gorakhpur Crime News: देश के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का दावा था कि यूपी में लड़कियां व महिलाएं आधी रात को गहने पहनकर स्कूटी से घूम सकती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में ठीक इसके विपरीत हालात बने हुए हैं। ये हम नहीं आंकड़े कह रहे हैं...

Update: 2022-12-06 13:11 GMT

योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में एक दिन में 6 महिलाओं से लूट, आधी रात से पहले ही बाइक सवार लुटेरों ने मचाया तांडव

Gorakhpur Crime News: देश के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का दावा था कि यूपी में लड़कियां व महिलाएं आधी रात को गहने पहनकर स्कूटी से घूम सकती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में ठीक इसके विपरीत हालात बने हुए हैं। ये हम नहीं आंकड़े कह रहे हैं। आंकड़े खुद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के गृहनगर गोरखपुर के हैं, जहां बीते 24 घंटों में महिलाओं से 6 अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया गया है। 

इन सभी वारदातों में हैरान करने वाली बात ये रही कि बदमाशों ने सिर्फ महिलाओं (Targeting Ladies) को ही अपना टारगेट बनाया। बताया जा रहा कि दो से तीन घंटे तक चले लुटेरों के तांडव से इलाके की महिलाएं दहशत में हैं। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि 6 अलग-अलग जगहों पर महिलाओं का कहीं पर्स लूटा गया तो कहीं मोबाइल फोन छीन लिया गया। पुलिस सभी पीड़ित महिलाओं से तहरीर लेकर घिसी-पिटी जांच की बात कह रही है। 

Case 1 : जेल रोड तिराहा 

शाहपुर इलाके की बौलिया कॉलोनी के रहने वाले अनिल कुमार की पत्नी डाली सिंह के साथ रविवार रात दस बजे स्कूटी से सरस्वतीपुरम स्थित मकान में जा रहे थे। दोनों अभी जेल रोड तिराहा पहुंचे ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूट लिया। बदमाशों के धक्के से महिला स्कूटी से नीचे गिर गई तथा उसका दाहिना पांव फ्रैक्चर हो गया। पति अनिल ने बताया कि पर्स में रूपये और मोबाइल था, घायल महिला को गोरखनाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Case 2 : टीचर की पत्नी से लूट 

शाहपुर एरिया के जीतपुर दरगहिया निवासी बलमेंद्र प्रसाद भारती प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं। रविवार सुबह उनकी पत्नी संगीता देवी गुलरिहा के हरसेवकपुर अपने मायके गई थीं। रात साढ़े 9 बजे बलमेंद्र अपनी पत्नी संगीता को लेकर नंदानगर से दरगहिया जा रहे थे। दोनो शाहपुर के संगम चौराहे से आगे निषाद पार्टी के कार्यालय के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी का पर्स लूट लिया। बलमेंद्र ने सोमवार को तहरीर दी। 

Case 3 : घर के पास लूटा पर्स 

रविवार रात शाहपुर एरिया की मानस विहार कॉलोनी निवासी सीमा श्रीवास्तव से भी बाइक सवार बदमाशों ने घर के पास ही पर्स लूट लिया। पर्स में रूपये और दो मोबाइल थे। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। 

Case 4 : महिला का लूट लिया मोबाइल 

शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो स्थित चुन्नीपुर निवासी रूचि गौड़ रविवार शाम पादरी बाजार में सामान लेने गई थीं। इसी दौरान बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया। रूचि ने घटना की जानकारी पादरी बाजार पुलिस को दी है। 

Case 5 : मैरिज हाउस के पास लूट 

शाहपुर इलाके के धर्मपुर गीता वाटिका निवासी रीना इलिएट का बाइक सवार बदमाशों ने गुलरिहा के शगुन मैरिज हाल के पास पर्स लूट लिया, पर्स में रूपये, मोबाइल और घर की चाबी थीं। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। 

Case 6 : बाइक सवार बदमाशों ने की लूट 

शाहपुर एरिया के संगम चौराहे के पास रविवार शाम सात बजे काम कर शिवपुर शहबाजगंज नहर रोड होते हुए पैदल कमरे पर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित महिला प्रियंका देवी महाराजगंज जनपद के निचलौल की रहने वाली है। वह वर्तमान में बच्चों के साथ पादरी बाजार में किराये के मकान में रहती है। 

केस दर्ज जारी है तलाश 

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि CCTV कैमरे में मिली फुटेज के आधार पर घटना में यूज हुई बाइक और अभियुक्त की पहचान हो गई है। पुलिस टीम लगाई गई है। बहुत जल्द पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस का बयान उस तरह का प्रतीत होता है जैसे वह घटना का खुलासा जल्द करके किसी पर कोई अहसान कर देंगे। जबकि सत्ताधारी पार्टी और उसके मुखिया रामराज्य की गाथा बखानते रहते हैं। रामराज्य की कल्पना इसी बात से की जा सकती है कि एक ही दिन में एक ही इलाके में एक साथ 6-6 वारदातें हुईं, और सोई पड़ी पुलिस के पास पीड़ितों को खुद जाना पड़ा।  

Tags:    

Similar News