Gujrat Election 2022 Phase 2: वोट डालकर AAP के CM प्रत्याशी ने किया बड़ा दावा, कहा- 103 प्लस होंगी सीट

Gujrat Election 2022 Phase 2 Voting: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज सोमवार 5 दिसंबर 93 सीटों पर मतदान जारी है। दूसरे चरण के इस चुनाव में 14 मध्य और उत्तरी जिलों की कुल 93 सीट पर मतदान चल रहा है...

Update: 2022-12-05 09:24 GMT

Gujrat Election 2022 Phase 2: वोट डालकर AAP के CM प्रत्याशी ने किया बड़ा दावा, कहा- 103 प्लस होंगी सीट

Gujrat Election 2022 Phase 2 Voting: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज सोमवार 5 दिसंबर 93 सीटों पर मतदान जारी है। दूसरे चरण के इस चुनाव में 14 मध्य और उत्तरी जिलों की कुल 93 सीट पर मतदान चल रहा है। साल 2017 के चुनाव में इन 93 से 51 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था। कांग्रेस ने 39 सीट जबकी तीन सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीती थीं। 

मध्य गुजरात में भाजपा ने 37 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 22 सीट पर जीत मिली थी। वहीं, उत्तर गुजरात में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती तो भाजपा को 14 सीटें ही मिली थीं। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों की 89 सीट पर पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान हुआ था। पहले चरण में औसत मतदान 63.31 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 

दूसरे चरण में जिन शेष 93 सीटों पर मतदान होगा, उसके लिए 61 राजनीतिक दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सभी 93 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। राज्य चुनाव निकाय की माने तो 285 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतरे हैं। 

Gujrat Election 2022: इसुदान गढ़वी का दावा 

आम आदमी पार्टी (AAP) के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने अहमदाबाद में अपने पोलिंग बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया। इस मौके पर गढ़वी ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घरों से बाहर निकलें और मतदान करें। आप जिसे चाहें मतदान करें लेकिन अपने नेताओं से सवाल पूछने के हकदार तभी होंगे जब आप मतदान करेंगे। मुझे उम्मीद है कि पहले फेज के मतदान में आप 89 में से 51 से ज्यादा सीटें जीतेगी, जबकि दूसरे फेज में 52 से ज्यादा सीटें पार्टी के खाते में जाएंगी।  

Gujrat Election 2022: प्रधानमंत्री की मां ने भी डाला वोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा ने भी गुजरात में दूसरे चरण के मतदान के दौरान अपना वोट डाला। पीएम की मां ने गांधीनगर में अपने मत का इस्तेमाल किया। इसे पहले पीएम मोदी के बड़े भाई ने भी मतदान किया था। पीएम मोदी ने अहमदाबाद में मतदान किया। अमित शाह ने अपने परिवार के साथ वोट डाला।

Tags:    

Similar News