Bihar News : सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में चल रहा था सेक्स रैकेट, कॉल गर्ल के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया सजायाफ्ता

Bihar News : बिहार के हाजीपुर के सदर अस्पताल सजायाफ्ता एक कैदी ने अस्पताल के कैदी वार्ड में कॉलगर्ल बुलाई और उसके साथ वहीं पर मौज मस्ती करने लग गया, यहां कैदी वार्ड में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था...

Update: 2022-09-29 12:35 GMT

Bihar News : सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में चल रहा था सेक्स रैकेट, कॉल गर्ल के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया सजायाफ्ता

Bihar News : बिहार में कानून व्यवस्था पर उठते ही रहते है। अब इन सवालों के बीच बिहार के वैशाली से चौंकाने वाली खबर आई है। बता दें कि बिहार के वैशाली में जेल में सजा काट रहे कैदी ने सरकारी अस्पताल को ही कोठा बनाकर रख दिया। सजायाफ्ता एक कैदी ने अस्पताल के कैदी वार्ड में कॉलगर्ल बुलाई और उसके साथ वहीं पर मौज मस्ती करने लग गया। बता दें कि हाजीपुर के सदर अस्पताल से जुड़ा हुआ है। यहां कैदी वार्ड में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। तभी अचानक एसएचओ आ धमके और उसकी पोल खुल गई। बात दें कि इस मामले में पुलिस ने कॉल गर्ल, वार्ड बॉय समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।

इस कारनामे में वार्ड कर्मी भी शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वैशाली सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में वार्ड कर्मियों की मिलीभगत से सजायाफ्ता कैदी नाच - गाने का कार्यलक्रम कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने मोदी रकम देकर दूसरे राज्य से लड़की बुलाई थी और वार्ड ही उसके साथ नाच - गाने और शराब पार्टी करने लगा। तभी करताहा के एसएचओ प्रवीण कुमार अचानक वहां आ धमके और उसकी पोल खुल गई।

कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसएचओ प्रवीण कुमार देर रात सदर अस्पताल में पहुंचे थे। वो एक लूट के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कर रहे थे। मोबाइल का लोकेशन अस्पताल के पास था। बताया जा रहा है कि कैदियों के मनोरंजन के लिए मोटी रकम लेकर दूसरे राज्यों से लड़कियों को बुलाया गया था। पुलिस जांच में कैदी वार्ड के कर्मियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है। वहीं सदर SDPO का कहना है कि मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। साथ ही, अस्पताल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है।

हालांकि ये सुविधा किस कैदी के लिए विशेष रुप से आयोजित की गयी थी, इसके बारे में पुलिस ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती एक वांटेड अपराधी पत्नी का जन्मदिन मनाने चला गया था। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News