Monkeypox Virus : दिल्ली में मंकीपॉक्स का मिला पांचवां मरीज, LNJP अस्पताल में भर्ती महिला संक्रमित

Monkeypox Virus : दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला सामने आया है।m, लोकनायक अस्पताल ( LNJP ) में भर्ती अफ्रीका मूल की महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है...

Update: 2022-08-13 10:19 GMT

Monkeypox Virus : दिल्ली में मंकीपॉक्स का मिला पांचवां मरीज, LNJP अस्पताल में भर्ती महिला संक्रमित

Monkeypox Virus : दिल्ली ( Delhi ) समेतकई राज्यों में मंकी पॉक्स के वायरस को लेकर अलर्ट ( Monkeypox Virus Alert In India ) जारी है। वहीं अब दिल्ली में मंकीपॉक्स ( Monkey Pox Virus Case In Delhi )  का पांचवां मामला सामने आया है। बता दें कि लोकनायक अस्पताल ( LNJP ) में भर्ती अफ्रीका मूल की महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला साउथ दिल्ली ( South Delhi ) में रहती थी। मंकीपॉक्स ( Monkey Pox Virus ) का लक्षण मिलने के बाद उसे लोकनायक अस्पताल ( LNJP ) में भर्ती करवाया गया। आज शनिवार को महिला की जांच रिपोर्ट में मंकीपॉक्स वायरस ( Monkey Pox Virus) की पुष्टि हुई है।

मंकी पॉक्स से संक्रमित महिला मूल रूप से है अफ्रीका की निवासी 

वहीं इस मामले में दिल्ली ( Delhi ) के लोकनायक अस्पताल ( LNJP ) के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ( Suresh Kumar ) का कहना है कि मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई महिला मूल रूप से अफ्रीका (  Africa ) निवासी है। मंकी पॉक्स वायरस के लक्षण मिलने के बाद महिला के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जो पॉजिटिव आए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी महिला की स्थिति बेहतर है।

मंकी पॉक्स के अस्पताल में अब तक सामने आए 5 मामले

मंकी पॉक्स वायरस के मामलों के सामने आने पर लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने आगे बताया कि लोकनायक अस्पताल में मंकी पॉक्स वायरस के कुल पांच मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं अस्पताल में मंकी पॉक्स के अभी चार मरीज भर्ती हैं, इनमें दो महिला और दो पुरुष मरीज शामिल हैं। साथ ही डॉक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि चारों मरीज की स्थिति बेहतर है। पहले पाए गए तीन मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं।

Tags:    

Similar News