कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा का 39 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा का मात्र 39 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण आकस्मिक निधन हो गया है....

Update: 2020-06-08 04:05 GMT
photo : social media

जनज्वार। साउथ फिल्मों के अभिनेता चिरंजीवी सरजा का कल 7 जून की शाम 39 वर्ष की उम्र में हार्टअटैक के कारण निधन हो गया है। पूरा साउथ फिल्म इंडस्ट्री उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार 6 जून को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक उन्हेंदिल का दौरा पड़ा था, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।

फिल्म विश्लेषक रमेश बाला ने कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा के निधन की खबर ट्वीट करते हुए दुख व्यक्त किया, 'कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा का हार्ट अटैक की वजह से आज निधन हो गया है...शॉकिंग...वे सिर्फ 39 वर्ष के थे। वह एक्टर ध्रुव सरजा के भाई थे और एक्टर अर्जुन के भतीजे थे। उनके परिवार के साथ संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले चिरंजीवी ने साल 2009 में कन्नड़ फिल्म 'वायुपुत्र' से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कुल 22 कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'शिवार्जुन' थी, जो लॉकडाउन से कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई थी। उनके दादा शक्ति प्रसाद और अंकल अर्जुन सरजा भी फिल्म स्टार रहे हैं, वहीं उनके भाई ध्रुव सरजा भी इंडस्ट्री में सक्रिय हीरो हैं।

17 अक्टूबर 1980 को जन्मे चिरंजीवी की शादी दो साल पहले ही हुई थी, उन्होंने 2 मई 2018 को कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री मेघना राज के साथ शादी रचाई थी।

उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध है। अनिल कुंबले, अल्लू शिरीष, बीएस येदियुरप्पा समेत तमाम राजनीतिक—फिल्मी और खेल जगत की हस्तियों ने उनके इस ​तरह हुए निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

चिरंजीवी की मौत के बाद उनका कोरोना का सैंपल भी लिया गया है, मगर अभी उसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। कहा जा रहा है कि उनकी मौत का कारण कोरोना हो। 

Tags:    

Similar News