बंगाल में फिर एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, आरोप पर तृणमूल बोली - मौत का राजनीतिकरण कर रही बीजेपी

भाजपा के स्थानीय नेताओं ने कहा है कि दो दिन पहले पार्टी की एक रैली में भाग लेने के बाद सुखदेव प्रमाणिक लापता हो गए। भाजपा इसके खिलाफ सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले चुनाव के पहले भाजपा हर हत्या का राजनीतिकरण कर रही है।

Update: 2020-12-14 06:25 GMT

जादू टोने के शक में महिला ने की जेठ-जेठानी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

जनज्वार। पश्चिम बंगाल के बर्द्धवान में रविवार (13 December 2020) को एक और भाजपा कार्यकर्ता मृत पाया गया। सुखदेव प्रमाणिक नामक शख्स अपने घर में मृत मिला। इसके बाद भाजपा ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर उनकी हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने उनके किसी राजनीतिक दल से जुड़े होने की पुष्टि नहीं की है। पर, उनके परिवार जनों व भाजपा ने उनके पार्टी से जुड़े होने की बात कही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोषण ने इस हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ बताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि तृणमूल की राजनीतिक हत्या जारी है। अब पूरब बर्द्धवान में भाजपा कार्यकर्ता सुखदेव प्रमाणिक की हत्या कर दी गई। वे पिछड़े-गरीबों को खाना नहीं दे सकते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी ले सकते हैं।

भाजपा के स्थानीय नेताओं ने कहा है कि दो दिन पहले पार्टी की एक रैली में भाग लेने के बाद सुखदेव प्रमाणिक लापता हो गए। भाजपा इसके खिलाफ सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले चुनाव के पहले भाजपा हर हत्या का राजनीतिकरण कर रही है।

सुखदेव प्रमाणिक की मौत का मामला उत्तर 24 परगना जिले में सैकत भवाल के मारे जाने के एक दिन बाद सामने आया है। सैकत भवाल की पीट कर हत्या की कई थी। उत्तर 24 परगना जिले के हालीशहर के छह नंबर नगरपालिका के भाजपा कार्यकर्ता सैकत भवाल की पीट कर हत्या की गई थी। उनकी हत्या के मामले में बीजापुर थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार की रात बीजापुर थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी।




Tags:    

Similar News