Aaj Ka Mausam: बारिश से फिलहाल राहत नहीं, 10-15 अक्टूबर के बाद मॉनसून के विदाई की संभावना

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में 4 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है...बिहार, यूपी और हरियाणा में 10-15 अक्टूबर के बाद हो सकती है मॉनसून की विदाई...

Update: 2021-10-03 18:22 GMT

Aaj Ka Mausam, 03 April 2022 : दिल्ली, राजस्थान समेत उत्तर भारत में लू चलने की संभावना, इन राज्यों में होगी बारिश

Aaj Ka Mausam: दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जो समुद्री तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला है। चक्रवात 'शाहीन' ओमान की खाड़ी और इससे सटे पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। चक्रवात 'शाहीन' के धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। उम्मीद है कि 4 अक्टूबर को यह चक्रवात तूफान के रुप में ओमान तट को पार कर जाएगा। यह बातें मौसम विभाग द्वारा चक्रवात शाहीन को लेकर दी गई ताजा जानकारी में कही गई है।

वहीं, देश के कई हिस्सों में 4 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम एजेंसी ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों के लिए बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। बंगाल के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात 'गुलाब' के बाद चक्रवाती तूफान 'शाहीन' ने जमकर भारी बारिश का कहर बरपाया है, जिससे राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

वहीं, मौसम विभाग विज्ञान ने हरियाणा के महम, रोहतक, भिवानी, होडल समेत कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जाहिर की है। इसके अलावा, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अरब सागर से उठे चक्रवात शाहीन को लेकर 4 अक्टूबर तक देश के कई राज्यों में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग की मानें तो 26 सितंबर को चक्रवाती तूफान में तब्दील 'शाहीन' के अगले 24 घंटों में पाकिस्तान के मकरान तट की ओर बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि भारत के लोगों को बारिश से छूटकारा मिल जाएगा।

बिहार से जल्द विदा लेगा मॉनसून

लगातार हो रही बारिश के बीच बिहार के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 10 अक्टूबर के बाद मॉनसून की विदाई हो जाएगी। वहीं, पिछले 5-6 दिन से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश  के कारण तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। पटना स्थित मौसम विभाग केंद्र के अनुसार प्रदेश में 10-15 अक्टूबर तक मानसून की वापसी हो सकती है। आम तौर पर बिहार में सितंबर तक ही मानसून सक्रिय रहता है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा अगले 36 घंटों के दौरान राज्य में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। साथ ही राज्य के कई जिलों में ठनका गिरने का अलर्ट है। ताजा अपडेट की मानें तो प्रदेश में 4 अक्टूबर से मौसम में सुधार हो सकता है।

यूपी, हरियाणा में बारिश से अभी राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ जिलों में आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है। जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम के शुश्क बने रहने की संभावना है। विभाग ने हरियाणा के दादरी, कोसली, मट्टनहेल और उत्तर प्रदेश के शामली, फिरोजाबाद, बदायूं और कांधला समेत आसपास के क्षेत्र में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की संभावना व्यक्त की है।

उत्तर प्रदेश के स्थानीय मौसम विभाग ने लखनऊ और राज्य के पूर्वी इलाकों में 7 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अंदाजा लगाया है। उम्मीद जताई गई है कि 7-8 अक्टूबर के बाद बारिश की गतिविधियों पर विराम लग सकता है। उत्तर प्रदेश के मध्य लखनऊ, बलिया, वाराणसी, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रयागराज, बांदा समेत जिलों के आसपास के क्षेत्र में भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है।

Tags:    

Similar News