हिमाचल में कांग्रेस की जीत के बाद अब सीएम को लेकर माथापच्ची, पांच दावेदारों में प्रतिभा सिंह रेस में सबसे आगे

हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मात देने के बाद अब कांग्रेस में सीएम पद को लेकर माथापच्ची तेज हो गई है। इस दौड़ में सबसे आगे प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम है।

Update: 2022-12-09 04:17 GMT

हिमाचल में कांग्रेस की जीत के बाद अब सीएम को लेकर माथापच्ची, पांच दावेदारों में प्रतिभा सिंह रेस में सबसे आगे

Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार और कांग्रेस ( Congress ) की जीत के बाद अब देश की सबसे पुरानी पार्टी में राज्य के मुख्यमंत्री पद ( CM Post ) को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। कांग्रेस के पांच नेताओं ने सीएम पद की दावेदारी पेश की है। इन नामों को लेकर माथापच्ची भी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ( Pratibha singh ) सीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रही हैं।

बता दें कि कांग्रेस ने राज्य की 68 से 40 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा के 25 प्रत्याशी जीत हासिल करने में सफल हुए हैं। इनमें एक महिला प्रत्याशी रीना कश्यप भी शामिल हैं। इसके अलावा तीन निर्दलीयों ने भी हिमाचल में जीत दर्ज की है। हिमाचल कांग्रेस ने नई सरकार के गठन को लेकर नवनिर्वाचित विधायकों की आज शिमला (Shimla) में बैठक बुलाई गई है। इसमें हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल होंगे। इस बैठक में नई सरकार के गठन से लेकर राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

ये हें सीएस पद के दावेदार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली प्रचंड जीत के बाद अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री की दौड़ में हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) समेत पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, ठाकुर कौन सिंह और आशा कुमारी के नाम की चर्चा है। सीएम पद की दौड़ में सबसे आगे प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का ही नाम है। प्रतिभा सिंह हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं। ये चुनाव भी कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह का नाम आगे रखकर ही लड़ा गया है। प्रतिभा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी है। कांग्रेस चुनाव में वीरभद्र के विकास मॉडल को ही आगे बढ़ाने की बात करती रही है, इसलिए वीरभद्र सिहं की पत्नी प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।

प्रतिभा सिंह का बयान

Himachal Pradesh News : हिमाचल का चुनाव परिणाम आने से ठीक पहले प्रतिभा सिंह ने कहा थाा कि वह नहीं कह रही की वो सीएम पद की द्रौड़ में हैं, लेकिन यह चुनाव वीरभद्र सिंह के नाम पर जीता है। क्या आप उनके परिवार की विरासत को नजरअंदाज कर सकते हैं? वहीं कांग्रेस के नवनिर्विचत विधायकों की बैठक से पहले और सीएम उम्मीदवार को लेकर पार्टी के भीतर जारी घमासान के मद्देनजर प्रतिभा सिंह के बेटे और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधायक तय करेंगे लेकिन बेटे के तौर पर चाहूंगा कि उनकी मां मुख्यमंत्री बने। विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि वह उनकी मां को सीएम बनाने के लिए अपनी विधानसभा सीट तक छोड़ने के लिए तैयार हैं। विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से विधायक हैं।

Tags:    

Similar News