Agra Double Murder : गल्ला व्यापारी और पत्नी की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया बाजार बंद

Agra Double Murder : आगरा के मोहल्ला मार में गल्ला व्यापारी 70 वर्षीय सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी 65 वर्षीय कृष्णा की बेरहमी से हत्या कर दी गई...

Update: 2022-07-03 12:19 GMT

Rajasthan Crime News : ट्रिपल मर्डर से दहल उठा भरतपुर, पड़ोसी ने तीन सगे भाई को उतारा मौत के घाट

Agra Double Murder : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले के पिनाहट कस्बे में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। यहां के मोहल्ला मार में गल्ला व्यापारी 70 वर्षीय सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी 65 वर्षीय कृष्णा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आज रविवार दोपहर तक जब व्यापारी घर से नहीं निकले तो पड़ोसियों को शक हुआ। लोगों ने घर में जाकर देखा तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। गल्ला व्यापारी और उनकी पत्नी का खून से सना शव फर्श पर पड़ा हुआ था। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ एसपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर निरीक्षण करने के बाद लोगों से मामले की जानकारी ली। पति पत्नी के गले पर निशान हैं। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। पुलिस का कहना है कि हत्या कर लूटपाट की गई है। लोगों ने बताया कि सुरेश चंद्र गुप्ता का पिनाहट में गल्ले की आढ़त और तेल मिल है। शनिवार को वह अपने बेटे के पास आगरा आए थे। शाम 4:30 बजे लौटकर पिनाहट पहुंचे। उन्होंने मिल को खोला था। शाम 7:30 बजे मिल को बंद कर अपने घर चले गए।

कमरे में लहूलुहान पड़े मिले दोनों के शव

रविवार दोपहर 12:00 बजे तक वह अपने घर से नहीं निकले। अमूमन जल्दी घर से बाहर आ जाते थे। घर के दरवाजे खुले हुए थे। पड़ोसियों ने घर में घुसकर देखा तो प्रथम तल पर कमरे में सुरेश चंद्र गुप्ता बेड पर लहूलुहान पड़े थे उनकी पत्नी फर्श पर पड़ी थी। पड़ोसियों ने शोर मचाया तो अन्य लोग वहां पहुंच गए।

बदमाशों ने हत्या के बाद की लूटपाट 

एसपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। एसपी पूर्वी ने बताया कि सुरेश चंद गुप्ता के कपड़े गीले हैं। घर में सामान बिखरा हुआ है। आशंका है कि बदमाशों ने लूटपाट के दौरान पति और पत्नी की हत्या की है। पुलिस के अनुसार इनवर्टर ऊपर के कमरे में रहता था, लेकिन वह नीचे रखा हुआ मिला है। 

आक्रोशित व्यापारियों ने किया बाजार बंद

मोहल्ले में कई घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी पुलिस रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। वहीं इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। जल्द खुलासे की मांग को लेकर अक्रोशित व्यापारियों ने कस्बे का बाजार बंद कर दिया है।

Tags:    

Similar News