अल्लु अर्जुन के इस गाने पर सलमान ने कराई बेइज्जती तो भोजपुरी वाले रविकिशन ने गाने की लंका ही लगा दी...

Allu Arjun Song: आम्रपाली दुबे के साथ फिल्म में रविकिशन ने इस गाने की पूरी की पूरी इज्जत खराब कर दी थी। और इज्जत क्या पूरी लंका लगा दी थी। तीन साल पहले रिलीज हुए इस गाने को 2.9 मिलियन देखा गया है...

Update: 2022-01-22 14:11 GMT

(अपने अपने क्षेत्र के तीन सुपरस्टार अल्लु सलमान और रविकिशन)

Allu Arjun Song: एक बात तो माननी पड़ेगी की साउथ सिनेमा (South Cinema) की तकनालजी बॉलीवुड से कहीं आगे है। यह बाहुबली समेत तमाम बनी फिल्मों को देखकर समझा जा सकता है। लेकिन हमा यहां तकनीक पर नहीं बल्कि साउथ से हिंदी और भोजपुरी फिल्मों पर बात कर रहे हैं। कि कैसे गानों को कॉपी करने के बाद उसकी धज्जियां उड़ाई जाती हैं।

साउथ के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन का एक गाना है...सीटी मार..सीटी मार..सीटी मा..र। यह अल्लु की चार साल पहले आई फिल्म 'डीजे' का गाना है। इस गाने में अल्लु ने अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ जो डांस किया है उसे देखकर उनके फैंस खूब खुश हुए थे। इस गाने को अब तक 277 मिलियन लोग देख चुके हैं। नीचे इस गाने को देखा जा सकता है।

Full View

बता दें कि, पिछले कुछ सालों में अर्जुन ने एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इसमें 'S/O सत्यमूर्ति' से लेकर 'DJ' और 'अला वैकुंठपुरमुलो' जैसी फिल्में शामिल हैं। 'DJ' फिल्म से उनका गाना 'सीटीमार' भयंकर हिट रहा था। यही वजह रही कि उसे सलमान खान की फिल्म 'राधे' के लिए हिंदी में रीमेक किया गया। इस बात के लिए सलमान खान की बड़ी फजीहत हुई कि वो अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप्स के आसपास भी नहीं पहुंच पाए। बाकी गाना खराब किया, सो अलग। 

Full View

सलमान खान का ये गाना यू-ट्यूब पर 188 मिलियन देखा गया है। अल्लु के इसी गाने को भोजपुरी अभिनेता रविकिशन के एक गाने में मिक्स किया गया ता। फिल्म का नाम था, 'सनकी दरोगा' अब रविकिशन सलमान खान के बाद इस गाने के साथ कितना न्याय कर सकते हैं कहने की जरूरत नहीं है। आम्रपाली दुबे के साथ फिल्म में रविकिशन ने इस गाने की पूरी की पूरी इज्जत खराब कर दी थी। और इज्जत क्या पूरी लंका लगा दी थी। तीन साल पहले रिलीज हुए इस गाने को 2.9 मिलियन देखा गया है। नीचे इस गाने का लिंक है।

Full View

पुष्पा: द राईज की हिंदी डबिंग में इस अभिनेता की आवाज

अल्लु अर्जुन की सुपरहिट हो चुकी नई फिल्म 'पुष्पा' दो फिल्मों की सीरीज़ होने वाली है, जिसका पहला पार्ट 'पुष्पा- द राइज़' रिलीज़ हो चुका है। दूसरे पार्ट, 'पुष्पा- द रूल' के दिसंबर 2022 तक रिलीज़ होने की संभावना है। ये अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म है, जिसे हिंदी में भी रिलीज़ किया गया है। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन की आवाज़ की हिंदी डबिंग एक्टर श्रेयस तलपड़े ने की है।

Tags:    

Similar News