Alwar Mob Lynching Case: अलवर मॉब लिंचिंग मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
Alwar Mob Lynching Case: अलवर (Alwar) में हुई मॉब लिंचिंग मामले (mob lynching case) में पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
Alwar Mob Lynching Case: अलवर मॉब लिंचिंग मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
Alwar Mob Lynching Case: राजस्थान के अलवर जिले में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. गोविन्दगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रामबास गांव में शौच कर घर आ रहे एक व्यक्ति की लोगों ने चोर समझकर पीट-पीट कर हत्या कर दी. इस मामले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच अभी जारी है। पुलिस ने तफ्तीश के दौरान आरोपी की कार को भी बरामद कर लिया है. अलवर में ठेला लगाने वाले को भीड़ ने चोर समझकर ऐसा पीटा की उसकी मौत ही हो गई. इस मामले के बाद इलाके में तनाव है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अलवर में ठेला लगाने वाले को चोरी के शक में पीटने के मामले में कथित तौर पर शामिल आरोपियों के नाम सैबू, विक्रम खान, असद खान, पोला खान और तालीम बताए गए हैं. इस सभी को पुलिस ने फिलहाल, गिरफ्तार कर लिया है.
यह मामला अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के रामबास गांव का बताया जा रहा है. जहां 50 वर्षीय चिरंजी लाल सैनी की पीट पीट कर हत्या कर दी. एक समुदाय विशेष के लोगों ने चिरंजी को चोर समझ कर पिटाई कर दी. घायल हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस ने शुरुआती जांच के दौरान पाया कि विक्रम खान, जुम्मा खान और अन्य ने चिरंजी लाल की पिटाई की थी. चिरंजी लाल खेत पर गए थे. पीड़िता जब खेत में था. तभी सदर थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी कर चोर आ रहे थे. पुलिस अधिकारी व वाहन मालिक उनका पीछा कर रहे थे. पुलिस अधिकारियों और मालिक को देख चोर ट्रैक्टर को खेत में ही छोड़ गए और जब मालिक पहुंचा तो चिरंजी लाल को चोर समझकर मारपीट करने लगे. इसी दौरान चिरंजी लाल की ज्यादा पिटाई होने के बाद ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां मौत हो गई.