Amazon Layoffs 2022: Amazon में होगी फिर छंटनी, इस बार 20,000 कर्मचारियों को निकालने का बनाया प्लान

Amazon Layoffs 2022: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन आने वाले दिनों में बड़ी संख्‍या में कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि कंपनी करीब 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाएंगे लेकिन अब आ रही खबरों के मुताबिक निकाले जाने वाले कर्मचारियों की संख्‍या 20 हजार तक हो सकती है।

Update: 2022-12-08 10:54 GMT

Amazon Layoffs 2022: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन आने वाले दिनों में बड़ी संख्‍या में कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि कंपनी करीब 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाएंगे लेकिन अब आ रही खबरों के मुताबिक निकाले जाने वाले कर्मचारियों की संख्‍या 20 हजार तक हो सकती है। कंपनी अपने कई विभागों में कर्मचारियों की संख्‍या कम करेगी और बड़े अधिकारियों को भी अमेजन बाहर का रास्‍ता दिखाएगी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन सीईओ एंडी जेसी ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की थी कि कंपनी आने वाले महीनों में कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। हालांकि, उन्‍होंने यह नहीं बताया था कि कंपनी कितने कर्मचारियों को निकालेगी। नवंबर में खबर थी कि कंपनी 10,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है। गौरतलब है कि फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने पिछले दिनों कर्मचारियों की छंटनी की थी। इसके अलावा और भी कई कंपनियां कर्मचारियों को निकाल चुकी हैं।

20 हजार कर्मचारी निकालेगी कंपनी

एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी 10 हजार नहीं बल्कि 20 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी। अमेजन सभी स्तरों पर लोगों को निकालने की योजना बना रही है, जिसमें सबसे वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग भी शामिल हैं। कंपनी मैनेजरों को कर्मचारियों के काम का आंकलन करने के लिए कहा गया है ताकि अमेजन लगभग 20 हजार लोगों की छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर सके। कंपनी अपने कॉर्पोरेट स्टाफ में 6 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करेगी। अमेजन में करीब 15 लाख कर्मचारी काम करते हैं। डिस्ट्रीब्‍यूशन सेंटर, टेक्नोलॉजी स्टाफ और कॉरपोरेट एग्जीक्यूटिव डिपार्टमेंट से कर्मचारी निकालेगी। कंपनी की ओर से यह छंटनी आने वाले महीनों में होगी।

Tags:    

Similar News