Amitabh Passed Away: हार्ट अटैक से बाॅलीवुड एक्टर अमिताभ का निधन, नानावटी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Actor Amitabh Dayal Death: एक्टर और फिल्म निर्माता अमिताभ दयाल का आज सुबह 4.30 बजे निधन हो गया. वो 51 साल के थे और उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ. उनकी पत्नी मृणालिन्नी पाटिल ने इस खबर की पुष्टि की.
Actor Amitabh Dayal Death: एक्टर और फिल्म निर्माता अमिताभ दयाल का आज सुबह 4.30 बजे निधन हो गया. वो 51 साल के थे और उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ. उनकी पत्नी मृणालिन्नी पाटिल ने इस खबर की पुष्टि की. अमिताभ दयाल कई बड़े एक्टर के साथ काम कर चुके है, जिसमें अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, संजय दत्त का नाम शामिल हैं.
आज सुबह अमिताभ दयाल का हुआ निधन
अमिताभ दयाल की मृणालिन्नी पाटिल ने मीडिया को बताया कि, उनका आज सुबह 4.30 बजे निधन हो गया.17 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद वे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में थे. साथ ही ये भी कहा कि, उन्हें कोरोना हो गया था. हालांकि बाद में वो इससे ठीक भी हो गए थे. बता दें कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ.
अमिताभ दयाल ने साल 2012 में फिल्म रंगदारी और साल 2013 में धुआं में काम किया था. एक्टर ने साल 2000 में मराठी डायरेक्ट मृणालिन्नी पाटिल से ब्याह रचाया था. लेकिन शादी के 9 साल बाद दोनों की राहें अलग हो गई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जन्में अमिताभ दयाल का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा. फिलहाल एक्टर के परिजनों के मुंबई आने का इंतजार किया जा रहा है. उनके घरवाले छत्तीसगढ़ में रहते हैं.