Assam Madrassa Demolished: असम सरकार ने बुलडोजर चलाकर की मदरसे पर कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला

Assam Madrassa Demolished: आतंकी संगठन अलकायदा से लिंक के बाद असम सरकार ने एक मदरसे को ध्वस्त कर दिया है। ये कार्रवाई बुलडोजर द्वारा की गई है।

Update: 2022-08-31 09:05 GMT

Assam Madrassa Demolished: असम सरकार ने बुलडोजर चलाकर की मदरसे पर कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला

Assam Madrassa Demolished: असम (Assam) के बोंगाईगांव (Bongbaigaon) में बने एक मदरसे (Madrassa) को ध्वस्त कर दिया गया। इस मदरसे के आतंकवादी संगठन अल-कायदा (Terror Group Al Qaeda) से कथित कनेक्शन होने पर कार्रवाई की गई। 5 लोगों को बाग्लादेश स्थित चरमपंथी समूह से संबंध होने के चलते पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। मदरसे का प्रशासन रात से ही स्थानीय लोगों की मदद से दखल अंदाजी कर रहा था।

समाचार एजेंसी एएनआई को एसपी स्वप्नील डेका ने बताया कि जिला प्रशासन ने आदेश देते हुए कहा कि मदरसा एपीडब्लूडी और आईएस मानदंडों के मुताबिक नहीं बनाया गया है और ये लोगों के रहने के लिए भी सुरक्षित नहीं है। एसपी ने कहा था कि बीते दिन गोलपारा जिला पुलिस ने मदरसे में एक्यूआईएस और एबीटी के साथ कनेक्शन से जुड़े शख्स के साथ तलाभी अभियान किया। जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों के मुताबिक, हमने मदरसे को ध्वस्त करने की प्रक्रिया का काम शुरू कर दिया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य पुलिस ने भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा के कई मॉड्यूल और बांग्लादेश स्थित अंसारुल्लाह बांग्ला टीम का भंडाफोड़ किया। जो राज्य में एक्टिव है। सीएम ने कहा था कि हाल के दिनों में कुछ मस्जिदों और मदरसों से चरमपंथी संगठनों के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। ये राज्य का तीसरा मदरसा है, जिसे ध्वस्त किया गया है। इससे पहले दो मरदसों पर भी असम सरकार कार्रवाई कर चुकी है। विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों से पुलिस को सूचित करने के लिए कहा कि क्या वे अपने क्षेत्र की मस्जिद या मदरसे में किसी अजनबी को शिक्षक के रूप में काम करते देखते हैं। अब पुलिस टीचर के मदरसे तक पहुंचने की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News