Sahdev Dirdo Road Accident: 'बसपन का प्यार' से पॉपुलर हुए Sahdev Dirdo सड़क दुर्घटना में घायल, चोट गंभीर

Sahdev Dirdo Road Accident: बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो सड़क हादसे का शिकार हुआ। इसके चलते उनके सिर पर गंभीर चोट आई। उनका जिला अस्पताल में इलाज किया गया।

Update: 2021-12-28 15:06 GMT

Sahdev Dirdo Road Accident: 'बसपन का प्यार' से पॉपुलर हुए Sahdev Dirdo सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

Sahdev Dirdo Road Accident: 'बसपन का प्यार' फेम सहदेव दिरदो सड़क हादसे का शिकार हुआ। इसके चलते उनके सिर पर गंभीर चोट आई। उनका जिला अस्पताल में इलाज किया गया। सहदेव को देखने एसपी सुनील शर्मा और कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अस्पताल पहुंचकर सहदेव का हालचाल जाना। कलेक्‍टर ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इसके बाद सहदेव को जगदलपुर रेफर किया गया।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार शाम करीब 5 बजे बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर शबरी नगर तरफ जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर गिट्टी व रेत से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण सहदेव के सिर पर गंभीर चोट लगी है। डॉक्टरों ने सहदेव के सिर पर 4 टांके लगाए हैं. सहदेव दिरदो का एक्सरे भी किया गया है।


सहदेव दिरदो कुछ महीने पहले बचपन का प्यार गाने को लेकर सोशल मीडिया में हिट हुआ था। बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ के एक एलबम भी बनाया था, जो सोशल मीडिया में बहुत हिट हुआ। 'बचपन का प्यार' हर किसी के जुबां पर चढ़ गया था।

Tags:    

Similar News