Bhopal Hospital Fire : भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में भीषण आग, कई डॉक्टरों और बच्चों के फंसे होने की आशंका

अस्पताल के तीसरी मंजिल पर बच्चा वार्ड है। खबर है कि वहां डॉक्टर्स और नवजात बच्चे फंसे हुए हैं। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

Update: 2021-11-08 18:37 GMT

(कमला नेहरू अस्पताल के बच्चा वार्ड में लगी आग के बाद अफरातफरी की स्थिति है) pic.-social media

Bhopal Hospital Fire : भोपाल के प्रसिद्ध कमला नेहरू अस्पताल (Kamla Nehru Hospital Bhopal) के बच्चा वार्ड में सोमवार रात को आग लग गई है (Fire at Children Ward)। आग लगने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। अस्पताल के तीसरी मंजिल पर बच्चा वार्ड है। खबर है कि वहां डॉक्टर्स और नवजात बच्चे फंसे हुए हैं। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में बच्चों के वार्ड में यह आग लगी है। बताया जा रहा है कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती थे। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट कारण बताया जा रहा है।

हालांकि, आग के कारणों को लेकर अभी पूरी बात साफ नहीं हुई है। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद हैं। उधर, सूचना मिलते ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी अस्पताल पहुंच गये है।

फिलहाल, घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमला नेहरू अस्पताल के शिशु रोग वार्ड के एक हिस्से में आग लगने की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा और उपचार के निर्देश दिए हैं।

 मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल के माने जाने कमला नेहरू अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आज जिस वार्ड में लगी है, वहां दो दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती थे। आग लगने से कुछ बच्चे झुलस गए हैं।

बताया जा रहा है कि आग की सूचना पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौके पर पहुंचे। वह घटनास्थल पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

तीसरे फ्लोर पर बने इस वार्ड में आग किन कारणों से लगी है पता नहीं चल पाया है। वहीं, कहा जा रहा है कि वार्ड में डाक्टर्स फंसे हुए है। आग की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

दमकल विभाग की 12 गाड़ियों से टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। धुआं और अंधेरा राहत कार्यों को प्रभावित कर रहा है।

आग लगने की घटना के बाद कई लोगों को स्ट्रेचर से बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं बच्चों के परिजनों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसे में बच्चों को ढूंढने के लिए अफरा-तफरी मच गई है।

अस्पताल के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) ने दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने की घटना दुखद है।

Tags:    

Similar News