Bhopal Crime News : महिला का नहाते समय युवक ने चुपके से बनाया वीडियो, 5 महीने तक ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

Bhopal Crime News : अशोका गार्डन इलाके में बाथरूम में नहाते समय एक विवाहिता का एक युवक नेे अश्लील वीडियो बना लिया,| जिसके बाद आरोपी ने 5 महीने तक महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया...

Update: 2022-02-25 14:41 GMT

महिला का नहाते समय युवक ने चुपके से बनाया वीडियो

Bhopal Crime News : भोपाल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां अशोका गार्डन इलाके में बाथरूम में नहाते समय एक विवाहिता का एक युवक नेे अश्लील वीडियो बना लिया| जिसके बाद आरोपी ने 5 महीने तक महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि इस मामले में आरोपी पीड़िता का पड़ोसी ही है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में विवाहिता बाथरूम में नहा रही थी तो उसके ही पड़ोसी ने उसका वीडियो बना लिया। इस मामले में थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि अशोक गार्डन इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ग्रहणी है। उसका पति प्राइवेट काम करता है। महिला के तीन बच्चे हैं। महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि अगस्त 2021 में पड़ोस में रहने वाले परिचित फैजल ने नहाते समय मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया था।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

महिला के पड़ोसी फैजल ने चुपके से महिला का नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाया। फिर वह उसी वीडियो को महिला को दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही आरोपी फैजल ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। इसके बाद महिला आरोपी की धमकी से डर गई। फिर आरोपी फैजल ने महिला के साथ संबंध बनाने का दवाब बनाया| इसके बाद आरोपी उसके साथ गलत काम करने लगा। महिला ने कई बार उसे समझाते हुए ऐसा करने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद परेशान होकर महिला ने बीते बुधवार को इस घटना की जानकारी अपने पति को दे दी। फिर दंपती ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी फैजल के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

किराए के मकान में सबके लिए था एक बाथरूम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला और आरोपी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके के एक मकान में किराए का रूम लेकर रह रहे थे। इस किराए के मकान में दोनों का एक ही बाथरूम था। इसी का फायदा उठाते हुए उसके पड़ोसी फैजल ने चुपके से बाथरूम में मोबाइल का कैमरा चालू करके रख दिया। इसके बाद जब महिला बाथरूम में नहाने गई तो मोबाइल में महिला नहाते हुए कैद हो गई। आरोपी फैजल महिला को अश्लील वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल करने लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो बनाने के बाद आरोपी रूम छोड़कर निशातपुरा में रहने चला गया। आरोपी भी प्राइवेट जॉब करता है।

Tags:    

Similar News