किसानों ने MSP कमेटी के लिए तय किए 5 नाम, आंदोलन खत्म करने पर कही ये बात
संयुक्ता किसान मोर्चा (Samyukta Kisan Morcha) ने भारत सरकार (Government of India) से बात करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी केंद्र सरकार से बात करने के लिए एक अधिकृत निकाय होगा.
(राकेश टिकैत बोले किसानों को बर्बाद करने का काम कर रही भाजपा सरकार)
संयुक्ता किसान मोर्चा (Samyukta Kisan Morcha) ने भारत सरकार (Government of India) से बात करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी केंद्र सरकार से बात करने के लिए एक अधिकृत निकाय होगा. इस समिति में जिन पांच किसानों को सदस्य बनाया गया है, उनमें बलबीर सिंह राजेवाल, शिव कुमार कक्का, गुरनाम सिंह चारुनी, युद्धवीर सिंह और अशोक धवले शामिल हैं. किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि एसकेएम की अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी.
पंजाब से यह नेता संभालेंगे कमान
मीडिया से बातचीत में किसान नेता कुलवंत सिंह संधू ने कहा कि पंजाब की तरफ से MSP पर बनने वाली कमेटी के लिए बलबीर सिंह राजेवाल का नाम फाइनल हुआ है. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक धावले ने कहा कि ये किसानों की जीत है. इस दौरान किसान नेताओं ने अपनी मांगों को फिर से दोहराया और कहा कि बिजली बिल बढ़ाने का नियम वापस लिया जाना चाहिए और सभी किसानों पर हुए मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए.
सिंघु बॉर्डर पर बने स्मारक
किसान नेता ने कहा कि आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की याद में सिंघु बॉर्डर पर एक स्मारक बनना चाहिए. साथ ही यह भी बताया कि अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी. गौरतलब है कि किसान नेताओं ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री अजय टैनी को मंत्रीमंडल से बाहर करने की अपील की. अजय टैनी पर कथित रूप से लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या करने का आरोप है.